1 लाख मुर्गी की Hatchery ना देखी होगी (Automatic Poultry Hatchery)

25 Dec 2020 | NA
1 लाख मुर्गी की Hatchery ना देखी होगी (Automatic Poultry Hatchery)

दोस्तों आपने मुर्गी फार्म तो बहुत देखें होंगे पर क्या 1 लाख मुर्गियों का फार्म देखा है कभी, जि हाँ आज हम आपको बताएंगे की किस प्रकार 1 लाख मुर्गियों की हैचरी तैयार की गयी और इसमें कितना खर्चा आता है और  कितना मुनाफा होता है और इसके अलावा हम आपको बताएंगे की इससे क्या क्या चीजे हम बना सकते है।


                                                                 1 लाख मुर्गी की Hatchery ना देखी होगी (Automatic Poultry Hatchery)_8405


क्या है सही अनुपात मुर्गे और मुर्गियों का:- 

 यदि आपके पास एक 50 फिट चौड़ा और 400 फिट लम्बाई वाला शैड है तो उसमे आप लगभग 10000 मुर्गे-मुर्गियां रख सकते है जिसमे से 9000 मुर्गियां और 1000 मुर्गे आप आराम से रख सकते हैं। मतलब लगभग 10 मुर्गियों पर 1 मुर्गा होना चाहिए।  


किन किन टेक्नोलॉजी का किस प्रकार कर सकते है आप इस्तेमाल:-

सबसे बड़ी समस्या जो आती है मुर्गी फार्म पर वो होती है मुर्गियों को सही समय पर पर्याप्त मात्रा में उनका दाना(खाना ) न मिलना, इस समस्या के समाधान के लिए संबसे उपयोगी मशीन लगाई जाती है जिससे आप सही समय पर खाना दे सकते है और आप उस खाने की मात्रा भी  भी उस मशीन में सेट कर सकते हैं। 

इसके बाद बात आती है की समस्या पानी की उसके लिए आपको RO का इस्तेमाल करना चाहिए, और जिस जगह आपकी मुर्गियां रहती है उसका तापमान भी आपको समय समय पर चैक करना चहिये। 


मुर्गियों के मल से बना सकते है बायो गैस:- 

दोस्तों आपने गांय और भैंस के गोबर से बनने वाली बायो गैस के बारे में तो सुना होगा क्या कभी आपने सुना है की मुर्गियों के मल से भी आप बायो गैस तैयार कर सकते हैं। जी हाँ, हैचरी का सबसे बड़ा फायदा यह भी होता है की आप अंडे तो मार्किट में बेच ही सकते है बल्कि इसके साथ साथ आप बायो गैस का उत्पादन भी कर सकते है, जिससे आप जनरेटर चला सकते है, उससे आपकी बिजली की बचत होगी। 1 लाख मुर्गी फार्म में लगभग हर महीने 4 से 5 लाख बिल आता है परन्तु बायो गैस तैयार करके वही बिल आपका लगभग 1 लाख कर सकते हैं। इस प्रकार आप गैस को बहार मारकेट में भी बेच सकते है और बाकि बहुत से लाभ भी उठा सकते हैं।


देसी खाद भी बना सकते हैं :-

रासायनिक खेती होने के कारन आजकल लोगो को खाने से इतना प्रोटीन नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से बीमारियां बहुत फ़ैल रही है।उसी चीज को ध्यान में रखते हुए आप मुर्गियो के मल से  फार्म में आप देशी खाद भी बना सकते है।और उससे पैसा भी कमा सकते है, या अपने खेतो में डालकर पोस्टिक सब्जियां भी ऊगा सकते हैं। 


निष्कर्ष:- आज के समय में खेती या बिज़नेस करने के नए नए तरीके सामने आते रहते है, जिनसे लोग काफी फायदा और मुनाफा कमा रहे हैं। उनमे से एक मुर्गी फार्म या कहें मुर्गी की Hatchery है, जिससे आप पैसा भी कमा सकते हैं। कैसे लगाएं मुर्गी की Hatchery किस प्रकार करें उसकी देखभाल ये सभी जानकारी लेने के लिए निचे दी गयी वीडियो पर क्लिक करके जरूर देखें।  

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय

किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

01/01/1970
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा

भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

01/01/1970
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970

Related Posts

Short Details About