दुनिया का सबसे लंबा गन्ना

27 Sep 2024 | NA
दुनिया का सबसे लंबा गन्ना

जो किसान अपने खेती करने के तरीके में दिन-प्रतिदिन नई क्रांति लाना चाहते हैं, उनके लिए आज का यह लेख बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। खेती तो प्रत्येक किसान करता है; परंतु करने का क्या तरीका है? और वह किसी किस्म की फसल उगा रहा है? इसका कृषि पर बहुत प्रभाव पड़ता है। उत्तर और दक्षिण भारत के किसान गन्ने की फसल मुख्य रूप से उगते है। ‌ आमतौर पर गन्ने का पौधा 10 से 12 फीट का होता है; परंतु यदि उसी क्षेत्रफल में, उसी जलवायु में यह पौधा 30 से 40 फीट तक लंबा हो जाए तो कितना अच्छा हो। दोस्तों यह कोई अचम्भे की बात नहीं है! आज ऐसे अनेकों उदाहरण है जो अपने खेत में 30 फीट का गन्ना उगा कर अपनी फसल की पैदावार बढ़ा रहे हैं।

दुनिया का सबसे लंबा गन्ना: 

कर्नाटक राज्य के एक गांव मदिकेरी के एक युवक हुवय्या गौड्डा ने 41.12 फीट अर्थात् 12.5 मीटर का गन्ना उगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनका यह रिकॉर्ड 21 जून 2014 को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। दरअसल हुवय्या 20 साल से गन्ने की खेती कर रहे हैं। अपने तजुर्बे और मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया, जिसे वह अन्य किसानों को भी देना चाहते हैं।

दुनिया का सबसे लंबा गन्ना_6752


 8005 प्रजाति का 27 फीट लंबा गन्ना:

उत्तर प्रदेश राज्य के बागपत जिले में काट्ठा गांव के लोकेंद्र भाई ने अपने खेत में 27 फुट लंबे गन्ने उगा रखे हैं और कमाल की बात यह है कि यह गन्ने इतने लंबे होने के बावजूद भी गिरते नहीं। 10-12 गन्नों का झुंड बनाकर उन्हें आपस में बांध देते हैं, जिससे वह बिल्कुल सीधे खड़े रहते हैं और आंधी-वर्षा में नीचे नहीं गिरते। इस 8005 वैरायटी के गन्ने की खूड से खूड की बुवाई 33 इंच गैप पर की हुई है तथा इसमें कोई अलग से पेस्टिसाइड स्प्रे नहीं लगाया गया, यह बिल्कुल नॉर्मल गन्ने की तरह ही उगाया गया था। और मजबूत इतने कि, इस बंधे हुए झुंड पर सीढ़ी लगाकर यदि कोई युवक चढ़ भी जाए, तो भी नीचे नहीं गिरते। उनकी इस पैदावार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर भी मुआयना करके गए हैं।

दुनिया का सबसे लंबा गन्ना_6752


लेटेस्ट बेहतरीन वैरायटी: 

गन्ने की लेटेस्ट किस्म जो आम गन्नों से अधिक ऊंचाई का, स्वस्थ और मोटा नगन्ना उत्पादित करती है, उनमें प्रमुख रूप से PP95, 15027, 18121, 8005 तथा 11015 की किस्में है। इन वैरियटयों को उगाकार किसान भाई एक एकड़ से 1500 कुंतल तक गन्ना प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे किसान वास्तव में अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। अधिक पैदावार उत्पादित करने वाली फसलों के बारे में सीख कर किसानों को अपना उत्पादन और आये बढ़ानी चाहिए, जिससे किसान अच्छा पैसा कमा सकें।

गन्ने उत्पादन के लिए पर्याप्त जलवायु: 

दरअसल गन्ना उष्णकटिबंधीय देशों की मुख्य व्यावसायिक फसल है। गन्ने गर्म और आर्द्र जलवायु में 21 डिग्री सेंटीग्रेड से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के तापमान और 75 से 100 सेंटीमीटर की वार्षिक वर्षा के साथ अच्छी तरह से बढ़ता है।

दुनिया का सबसे लंबा गन्ना_6752


भारत में गन्ने की खेती उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में प्रमुखता से की जाती है। विश्व स्तर पर बात करें तो गन्ने की सबसे अधिक पैदावार दक्षिण अमेरिका के ब्राज़ील देश में होती है। तथा भारत का गन्ना उत्पादन में दूसरा स्थान है। दोस्तों! कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट पर अवश्य बताएं तथा ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे Hello Kisaan के साथ। धन्यवाद॥ जय हिंद, जय किसान॥


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय

किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

01/01/1970
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा

भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

01/01/1970
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970

Related Posts

Short Details About