असली साहीवाल गाय की पहचान

11 Mar 2025 | NA
असली साहीवाल गाय की पहचान

साहीवाल गाय भारत में पाई जाने वाली एक बेहतरीन नस्ल है। इसकी पहचान करना बहुत जरूरी है ताकि असली साहीवाल गाय खरीदी जा सके। आइए जानते हैं साहीवाल गाय की मुख्य विशेषताएँ। जो हमे बताई है असीम रावत जी 

कैसी होती है साहीवाल गाय?

1. रंग – साहीवाल गाय का रंग भूरा (ब्राउन) या गहरा भूरा (डार्क ब्राउन) होता है। इस पर सफेद या काले धब्बे नहीं होते। अगर धब्बे हैं, तो वह असली साहीवाल नहीं है।

2. आकार – यह गाय देखने में छोटी और मजबूत होती है। इसका शरीर हल्का आगे की ओर झुका रहता है।

3. पैर – इसके आगे वाले पैर छोटे और पीछे वाले पैर थोड़े बड़े होते हैं।

4. कूबड़ (हंप) – इसके कंधे के ऊपर एक बड़ा उभरा हुआ कूबड़ होता है।

5. खाल – इसके पेट के नीचे की खाल हल्की लटकी हुई होती है। जिसे गलकम्बल बोलते है 

6. सींग और कान – इसके सींग छोटे और गोल होते हैं, इसके कान खरगोश जैसे लंबे और चौड़े होते हैं।

असली साहीवाल गाय की पहचान_8459

साहीवाल गाय का स्वभाव और दूध

  • यह गाय बहुत सीधी-सादी और शांत होती है।
  • यह कम खर्च में भी अच्छा दूध देती है।
  • गर्मी और मुश्किल हालात में भी यह आसानी से रहा सकती है।
  • कैसे पहचाने कि गाय असली साहीवाल है?
  • अगर गाय के शरीर पर सफेद या काले धब्बे हैं, तो वह शुद्ध साहीवाल नहीं है।
  • अगर गाय बहुत गुस्से वाली है, तो वह किसी दूसरी नस्ल से मिली हो सकती है।
  • असली साहीवाल के पैर, सींग और शरीर की बनावट देखकर पहचान करें।
असली साहीवाल गाय की पहचान_8459

असीम रावत जी के पास सुंदर साहीवाल बैल है। उनके पास कई साहीवाल बैल और उनका मनना ये है की कभी ये बहार जायेगा किसी कम्पीटीशन में तो जीत कर जरूर आएंगे।

निष्कर्ष

साहीवाल गाय अपनी खास शारीरिक बनावट और स्वभाव के कारण आसानी से पहचानी जा सकती है। इसका रंग गहरा ब्राउन, शरीर मजबूत और संतुलित, और स्वभाव शांत होता है। अगर किसान भाई साहीवाल गाय खरीद रहे हैं, तो इन सभी बातों का ध्यान रखें ताकि आपको नस्ल की गाय मिले।


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय

किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

01/01/1970
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा

भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

01/01/1970
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970

Related Posts

Short Details About