दुनिया की सबसे बड़ी प्याज: खेती और वैरायटी

26 Oct 2024 | NA
दुनिया की सबसे बड़ी प्याज: खेती और वैरायटी

प्याज की खेती एक महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि है, जो भारत को प्याज उत्पादन में शीर्ष स्थान पर लाती है और जिसमें काफी प्रकार की प्याज वैरायटियाँ उगाई जाती हैं। इनमें सबसे बड़ी प्याज उगाने के लिए मुख्य रूप से लाल प्याज की किस्में उपयोग की जाती हैं। आये जानते हैं विस्तार पूर्वक भारत में प्याज की प्रमुख वैरायटी, उसकी खेती की विधि और रिकॉर्ड तोड़ने वाली प्याज के बारे में। इसी के साथ जानेंगे दुनिया में अब तक कितनी बड़ी और वजनी प्याज का उत्पादन किया जा चुका है तथा शोधकर्ता किसान इससे भी बड़ी प्याज उत्पादित कर रिकॉर्ड बनाने की होड़ में लगे हैं। 

विश्व रिकॉर्ड:

अब तक दुनिया की सबसे भारी प्याज, ग्वेर्नसे के गैरेथ ग्रिफ़िन ने उगायी है, जिसका वज़न 8.97 किलोग्राम है। इस प्याज़ को 15 सितंबर, 2023 को यूके के नॉर्थ यॉर्कशायर के हैरोगेट ऑटम फ़्लावर शो में दिखाया था। इसने 2014 से कायम रिकॉर्ड को तोड़ा है। इससे पहले, टोनी ग्लोवर ने 8.5 किलोग्राम वज़न की प्याज़ उगायी थी। 2014 में ब्रिटिश किसान Tony Glover ने 4.51 किलोग्राम की प्याज उगायी। इस प्याज ने भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े प्याज का खिताब जीता था। उपरोक्त रिकोर्ड किसानों के बीच में ना सिर्फ प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं; बल्कि कम भूमि में अधिक खाद्यान्न उत्पादित कर पूर्ति भी करते हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी प्याज: खेती और वैरायटी_8455


भारत में सबसे बड़ी प्याज की वैरायटी:

भारत में सबसे बड़ी प्याज की किस्म है लाल प्याज की जो नासिक अनियन के रूप में जानी जाती है। यह प्याज नासिक, महाराष्ट्र में उगाई जाती है और इसकी विशेषता इसका आकार और स्वाद है।

रिकॉर्ड तोड़ने वाली प्याज:

भारत में सबसे बड़ी प्याज के आकार का रिकॉर्ड लगभग 5 किलोग्राम तक का है। यह सामान्यतः खास देखभाल और उन्नत खेती की तकनीकों के माध्यम से ही प्राप्त किया जाता है। भारत में सबसे ज़्यादा प्याज़ का उत्पादन महाराष्ट्र में होता है। साल 2021 में भारत में हुए प्याज़ के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 43 फ़ीसदी थी।  इसी के साथ भारत में प्याज़ की सबसे बड़ी मंडी भी महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में स्थित लासलगांव में है, जो एशिया की भी सबसे बड़ी प्याज़ मंडी है।

प्याज की प्रमुख वैरायटियाँ:

भारत में उगाई जाने वाली प्याज की प्रमुख वैरायटियों में लाल प्याज, सफेद प्याज, पीली प्याज है। इनमें से लाल प्याज की किस्में विशेष रूप से बड़ी होती हैं और उच्च गुणवत्ता वाली मानी जाती हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी प्याज: खेती और वैरायटी_8455


प्याज की खेती की विधि:

प्याज के लिए हल्की, रेतीली और उपजाऊ मिट्टी सर्वोत्तम होती है। खेत की तैयारी के दौरान अच्छी मात्रा में कंपोस्ट या गोबर की खाद मिलायें तथा फिर अच्छी गुणवत्ता के बीजों का चयन करें। लाल प्याज के लिए नासिक की किस्में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। प्याज की बुवाई रबी सीजन (अक्टूबर-नवंबर) में की जाती है तथा इसके बीजों को 1-2 इंच की गहराई पर बोना चाहिए। प्याज को नियमित रूप से सिंचाई की आवश्यकता होती है। गर्मियों में हर 7-10 दिन में और सर्दियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करनी चाहिए।

कटाई एवं देखभाल:

फसल के बढ़ते समय में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम का संतुलित उपयोग करें एवं नियमित रूप से खरपतवार निकालना चाहिए ताकि प्याज की पौध को कोई हानि न हो। प्याज की कटाई तब करें जब उसकी पत्तियाँ पीली पड़ जाएँ। इसे सावधानीपूर्वक काटें ताकि प्याज को नुकसान न पहुंचे। कटाई के बाद प्याज को धूप में सुखाना आवश्यक है, ताकि वह अधिक समय तक सुरक्षित रह सके।

दुनिया की सबसे बड़ी प्याज: खेती और वैरायटी_8455


प्याज उत्पादन में भारत का है शीर्ष स्थान:

साल 2021 में भारत ने 26.6 लाख मिट्रिक टन प्याज का उत्पादन किया था। 24.2 लाख मिट्रिक टन के साथ चीन दूसरे नंबर पर रहा था। वहीं, तीसरे नंबर पर इजिप्ट था, जिसने साल 2021 में 3.3 लाख मिट्रिक टन प्याज का उत्पादन किया था। भारत में सबसे अधिक प्याज का उत्पादन महाराष्ट्र में होता है। तो दोस्तों भारत में प्याज की खेती एक लाभकारी कृषि है, जिसमें लाल प्याज की किस्में सबसे बड़ी होती हैं। नासिक प्याज गुणवत्ता और आकार के लिए प्रसिद्ध है, और उचित देखभाल के साथ इसे रिकॉर्ड तोड़ने वाले आकार तक पहुँचाया जा सकता है। सही खेती के तरीकों को अपनाने से किसानों को अच्छी उपज और लाभ मिल सकता है। तो दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट कर अवश्य बताएं तथा ऐसे ही अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे "हैलो किसान" के साथ। धन्यवाद। जय हिंद,जय भारत॥


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय

किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

01/01/1970
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा

भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

01/01/1970
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970

Related Posts

Short Details About