देशी तरह से पता करें  गाय की गर्भावस्था- 

सबसे पहले आपको दो काँच के प्याले लेने हैं। याद रखें कि दोनों प्याले काँच के ही लेने हैं। 

दोनों प्यालों के ऊपर पर्ची लगा दें। और दोनों प्याले की पर्चियों पर आपको नाम लिखना है कि गर्भवती गाय के लिए कौन सा प्याला है और जो गर्भवती नहीं है उसके लिए कौन सा प्याला है, ताकि आपको बाद में कोई भी दिक्कत ना हो की किस गाय के लिए कौन सा प्याला है।  

फिर एक प्याले के अन्दर आपको गर्भवती गाय का मूत्र लेना है और दूसरे प्याले में बिना गर्भवती गाय का मूत्र लेना है।

अब एक सुई यानी सिरिंज लेनी है। उसके अन्दर आपको सरसों का तेल डालना है। आपको असली सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करना है। 

उसके बाद जो आपने सुई में सरसों का तेल लिया है, उसको बारी-बारी से बूँद बना कर दोनों प्यालों के अन्दर डालना है।

जो गाय गर्भवती नहीं है उसके प्याले में जब आप सरसों का तेल डालेंगे, तो तेल से बूँद का आकार नहीं बनेगा। क्योंकि  तेल गाय के मूत्र के ऊपर पूरी तरह से फैल जाता है। 

जब गर्भवती गाय के मूत्र के ऊपर सरसों के तेल की बूँद डालेंगे, तो तेल मूत्र के ऊपर फैलेगा नहीं। गर्भवती गाय के  मूत्र के ऊपर आप कितना भी सरसों का तेल डालेंगे, तब भी  तेल बूँद बनकर ही रहेगा और फैलेगा नहीं। 

गाय पर प्रेगा न्यूज़ टेस्ट-

हम आपको बताऐंगे की प्रेगा न्यूज़ किट से जब आप गाय के मूत्र का टेस्ट करते हैं तो उसका क्या परिणाम होता है।

कुछ लोग सोचते हैं कि प्रेगा न्यूज़ टेस्ट किट से गाय या भैंस के मूत्र का टेस्ट करने से ग्याभन पता कर सकते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ये जो किट होती है वह केवल औरतों के लिए बनाई गई है। जब महिलाएं गर्भवती होतीं हैं तो एक विशेष हार्मोन सिक्रीट करतीं हैं। उससी हार्मोन से पता करके ये किट बताती है कि महिला गर्भवती है या नहीं।

लेकिन यह किट गाय या भैंस के लिए बिल्कुल भी नहीं है। उनके लिए यह काम नहीं करेगी। इसलिए इस किट पर अपने पैसे ना खर्च करें। गाय की गर्भावस्था की जांच करने के लिए एक किट होती है, मगर अभी वो भारत में उपलब्ध नहीं है। अगर वह कभी उपलब्ध होती है तो हम उसके बारे में भी आपको जरूर बताएँगे।