यह KRD बड चिप्पर है। इसकी कीमत मात्र ₹900 है। इस बड चिप्पर की ख़ास बात यह है कि यह खड़े गन्ने में से भी आंखें निकाल सकता है। इसका मुख्य फायदा है कि अगर आप गन्ने की कटाई नहीं करेंगे तो गन्ना 3 या 4 महीने तक के लिए बढ़ता रहेगा। यह बड चिप्पर आपको रोशन लाल जी के बड चिप्पर से काफी सस्ते में मिल जाएगा। इससे कोई खास मेहनत नहीं लगती है। आपको सिर्फ एक हाथ से हैंडल दबाना है। एक घंटे में आप औसतन 100 गन्ने की बड निकाल सकते हैं।

अगर आपको इस यंत्र के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो आप हमारा पुराना अर्टीकल देख सकते हैं जिसमें हमने इस यंत्र के सभी पहलुओं पर चर्चा की है।

https://hellokisaan.com/kheti-jankari/%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%85%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2-%E0%A4%86%E0%A4%81%E0%A4%96-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A8-5fe05817a2c3f


यह जो आप देख रहे हैं ये रोशनलाल बड चिप्पर है। इसकी कीमत 1500 रुपए होती है। यह भी एक तरीके से बड चिप्पर ही है। लेकिन इसमें एक बाधा है की यह बड चिप्पर खड़े गन्ने में से आंखों की कटाई नहीं कर सकता है। इसमें आपको पहले गन्ने की कटाई करनी पड़ती है और उसमें से आंखें निकलनी होती है।

इसके ब्लेड की बनावट आधे चाँद आकार में होती है। इसमें एक हैंडल लगा होता है जिससे दबाव दे कर गन्ने की कटाई एक कली के रूप में होती है। आप इससे अपनी जरूरत पर ब्लेड का आकार छोटा या बड़ा भी कर सकते है। इसकी बनावट इस प्रकार से करी गई है कि सालों साल तक इस्तेमाल हो सकती है और इसमें कोई दिक्कत नहीं महसूस  होती है।