जानें, आलू की खेती में काम आने वाले कृषि यंत्रों के बारे में:-

विश्व में गेहूं, धान और मक्का के बाद आलू सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल है। भारत में सबसे ज्यादा आलू का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। यहां देश के कुल उत्पादन का 35 प्रतिशत आलू पैदा होता है। उत्तर प्रदेश में करीब 6.1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आलू बोया जाता है। देश में यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में बड़े पैमाने पर होता है। परंपरागत खेती के मुकाबले किसान आलू की खेती से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं। आलू की खेती करने वाले उत्तर प्रदेश के जागरूक किसानों का मानना है कि आलू की फसल के अधिक उत्पादन के लिए अत्याधुनिक तकनीक को अपनाना बेहद जरुरी है। ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट में आपको आलू की खेती की वैज्ञानिक विधि और आलू की खेती में काम आने वाले आधुनिक कृषि यंत्र महिंद्रा पोटैटो प्लांटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी, तो बने रहिए ट्रैक्टर जंक्शन के साथ।


आलू की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और भूमि:-

आलू की खेती के लिए समशीतोष्ण जलवायु सबसे अच्छी मानी जाती है। इस जलवायु में आलू का बेहतर उत्पादन होता है। उत्तर प्रदेश में आलू की खेती रबी के सीजन में होती है। इस समय दिन का तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4-15 डिग्री सेल्सियस होता है। जो आलू की अच्छी पैदावार के लिए उपयुक्त माना जाता है। आलू की फसल विभिन्न प्रकार की भूमि, जिसका पी.एच. मान 6 से 8 के मध्य हो, उगाई जा सकती है, लेकिन बलुई दोमट तथा दोमट उचित जल निकास की भूमि उपयुक्त होती है।

Comments in this topic: