किसान आम की खेती हर किस्म की भूमि में कर सकते हैं। देश के कई राज्यों में आम की खेती होती है। अगर बात मध्य प्रदेश की जाए, तो पिछले साल की तुलना में इस साल मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के नूरजहां आम की अच्छी पैदावार हुई है।

मगर क्या आप जानते हैं कि नूरजहां आम की कीमत क्या है। अगर नहीं जानते हैं, तो हम आपको बता दें कि इसकी कीमत 500 से 1000 रुपए प्रति पीस है।


क्या कहते है किसान:-

इस बार अनुकूल मौसम की वजह से आम की इस किस्म की पैदावार काफी अच्छी हुई है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, नूरजहाँ आम अफगान मूल का है और इसकी खेती केवल गुजरात सीमा से सटे अलीराजपुर जिले के काठीवाड़ा क्षेत्र में की जाती है, जो इंदौर से लगभग 250 किमी दूर है।काठीवाड़ा के आम की खेती करने वाले एक किसान का कहना है कि मेरे बाग में तीन नूरजहां आम के पेड़ों ने 250 आम पैदा किए हैं। 

Comments in this topic: