गेहूँ/ धान काटने का जुगाड़


किसानों को अपने जीवन में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ाता है चाहे सर्दी या गर्मी का मौसम या बारिश हो रही हो लेकिन उसका ध्यान अपनी फसल पर होता हैं| आज के समय में विज्ञान और तकनीक की मदद से बहुत सारे कृषि के यंत्र विकसित हो गए हैं| जिसकी वजह से अब किसान उन यत्रों की सहायता से कुछ समय में खेती कर सकता है।
उन्हीं यंत्रों में से एक है दराँती(Scythe) यह सभी कृषि हाथ उपकरणों में से एक सबसे महत्वपूर्ण है, इसमें एक घुमावदार ब्लेड होता है, जो एक कोण पर लंबे, घुमावदार हैंडल से फिट होता है और यह अनाज काटने के लिए उपयोग किया जाता है। इसकी मदद से खेत में फसल की कटाई करने के लिए अब 10 मजदूरों की जरूरत खत्म हो जाएगी, केवल आप अकले ही अपने खेत में कटाई कर सकते हैं। कटाई करने का इससे सरल तरीका आपको कहीं और नहीं मिल सकता है।
आज हम बात करेंगे दराँती (scythe)से फसल कटाई करने के बारे में, इसमें हम आपको बताऐंगे दराँती से फसल कटाई करने के दौरान किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। क्या चीज आपको करनी है और क्या चीज नहीं करनी चाहिए।
क्या नहीं करना है-
चलिए हम आपको बताते हैं कि क्या चीज नहीं करनी चाहिए दराँती (scythe) से फसल की कटाई करने के समय।
• आपको कटाई झटका विधि से नहीं करनी चाहिए।
• झटका विधि से जब आप कटाई करेंगे तो फसल की कटाई सही तरीके से नहीं हो पाएगी।
• आपको कटाई हलाल विधि से करनी चाहिए।
• अगर आप दराँती (scythe) को पुरी तरह नहीं घुमाते है तो फसल की कटाई अच्छे से नहीं हो पाएगी, आपको यह पुरी तरह से घुमाना है ताकि अच्छे से कटाई हो जाए।
कटाई करने की तकनीक-
अब जानते है दराँती (scythe) से कटाई करने की तकनीक।
• सबसे पहले आपको दराँती को झाडू की तरह घुमाना है।
• हर बार आप अपने पैरो को 3 इंच आगे की तरफ बढ़ाना है।
• और इस तरह हलाल विधि के अनुसार दराँती (scythe) की मदद से आपकी फसल की कटाई हो जाएगी।
याद रखें कि आपको आपने हाथ और पैरो का संतुलन कुछ इस प्रकार बनाना है ताकि हर बार आपका पैर तीन इंच आगे बढ़ता रहे और तीन इंच तक फसल की कटाई अच्छे से होती रहे। आपको इस प्रक्रिया से ही दराँती (scythe) से फसल की कटाई करनी है।
Comment
Also Read

क्या हरित क्रांति सिर्फ पंजाब में ही आई?
भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारी

रॉयल जेली – मधुमक्खियों का अद्भुत उपहार
प्रकृति ने हमें बहुत सी अद्भुत चीज

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह
Related Posts
Short Details About