निराई गुड़ाई मशीन


साथ ही यह भी बताएँगे की आपको इस मशीन को उपयोग करते हुए कौन-सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और यह मशीन अपने मूल्य के साथ किसान के लिए उपयोग करने हेतु सक्षम हो सकती है या फिर नहीं। इस मशीन से बहुत आसानी से निराई हो सकती है। आप इस मशीन को छोटा रोटरी वीडर भी कह सकते है।
इसका पहला फायदा यह है कि आपको निराई करने के लिए मजदूर की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि कई बार आपको मजदूर नहीं मिल पाते है काम कराने के लिए इस वजह से आप इस मशीन की मदद से अकेले ही आपनी फसल की निराई कर सकते है।
दुसरा फायदा यह है कि इस मशीन की वजह से मजदूर का खर्च कम हो जाएगा, बहुत कम खर्च में सर्फ पेट्रोल की कीमत में आप आपनी फसल की निराई कर सकते है। अब हम इस मशीन के लिए आपके भ्रम दूर करते हैं। कुछ लोग समझते है कि यह मशीन भारत में निर्मित है, मगर ऐसा कुछ नहीं है यह मशीन भारत में नहीं बल्कि चीन में निर्मित है। जिन लोगों को पता है कि यह चीन में निर्मित है उनको लगता है कि ये मशीन बहुत जल्द खराब हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है ये मशीन जल्दी खराब नहीं होती है।
इसके बाद अब जान लेते हैं कि इसमें क्या खामियाँ है।
•यह मशीन सख्त मिट्टी में निराई नहीं कर सकती है। इस मशीन का उपयोग केवल नर्म मिट्टी में ही हो सकता है और यह मशीन उसमें अच्छे से निराई करती है।
•दुसरा यह है कि ये मशीन बड़ी घास में निराई नहीं कर पाती है क्योंकि बड़ी घास मशीन के ब्लेड में फस जाती है।
इस मशीन का इंजन २ स्ट्रोक ५२ सी.सी का होता है और इससे आपको अपनी कमर पर डालना पड़ता है। इसमें ५२ सी.सी का इंजन होने के कारण आपको इस मशीन की ताकत में कोई कमी नजर नहीं आएगी और ये मशीन अच्छे से निराई करती रहेगी।
इस मशीन की लंबाई तीन फुट होती है और ब्लेड की चौड़ाई 14 इंच का होती है। यह मशीन ईंधन के विकल्प के रूप में पेट्रोल की खपत करती है। इस मशीन के साथ आपको एक घास काटने का ब्लेड और गेहूँ काटने की मशीन भी मिलती है।
Comment
Also Read

क्या हरित क्रांति सिर्फ पंजाब में ही आई?
भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारी

रॉयल जेली – मधुमक्खियों का अद्भुत उपहार
प्रकृति ने हमें बहुत सी अद्भुत चीज

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह
Related Posts
Short Details About