अजोला की खेती: किसानों के लिए वरदान


अजोला एक प्रकार का फर्न हरी घास जैसी होता है, जो पशुओं के चारे और खेतों में हरी खाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे पशुओं के चारे का खर्च कम हो जाता है और दूध उत्पादन बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि अजोला की खेती कैसे की जाती है और यह किसानों के लिए क्यों फायदेमंद है।

अजोला खेती कैसे करें?
1. अजोला टैंक तैयार करना
- सबसे पहले, ईंटों का एक चौकोर ढांचा बनाएं।
- इस ढांचे की ऊंचाई लगभग 1 फुट होनी चाहिए।
- इसके चारो तरफ मिट्टी इस्तेमाल करें ताकि पन्नी (प्लास्टिक शीट) फटे नहीं।
- पन्नी बिछाने के बाद उसके किनारों पर ईंटें रख दें, ताकि वह उड़ न जाए।
- टैंक का आकार लगभग 3 मीटर लंबा और 2 मीटर चौड़ा रखें।

2. मिट्टी और पानी भरना
- टैंक में 3 इंच मोटी मिट्टी की परत डालें।
- मिट्टी में से छोटे पत्थर और कंकड़ निकाल दें।
- अब इसमें साफ पानी भरें, जिसकी गहराई 7 से 10 सेंटीमीटर (लगभग 4 इंच) होनी चाहिए।
- पानी में मौजूद गंदगी को छलनी से निकाल दें।

3. अजोला डालना
- अब अजोला को टैंक में अच्छी तरह से फैला दें।
- इसे 7 दिनों तक ऐसे ही छोड़ दें।
- एक हफ्ते बाद अजोला की मात्रा दोगुनी हो जाएगी।

अजोला की खेती में समय-समय पर आवश्यक पोषक तत्व डाले जाते हैं, जिससे इसकी ग्रोथ अच्छी हो और मच्छरों की संख्या पानी में नियंत्रित रहे इसलिए मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए पानी को साफ़ रखना और उसके ऊपर जाली लगाने का तरीका किसान भाई अपना सकते है।
अजोला के फायदे
- चारे का खर्च कम होता है – अगर किसान अजोला का उपयोग करते हैं, तो एक भैंस के चारे पर सालाना 50,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
- दूध उत्पादन बढ़ता है – अजोला खाने से भैंस का दूध 1 लीटर तक बढ़ सकता है, जिससे सालाना लगभग 19,000 रुपये का फायदा हो सकता है।
- दाने का खर्च बचता है – दाने की जरूरत कम होने से सालाना 20,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
- खेतों के लिए लाभकारी – अजोला को हरी खाद के रूप में इस्तेमाल करने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।
- जल्दी बढ़ने वाला पौधा – अजोला बहुत तेज़ी से बढ़ता है और इसे बार-बार उपयोग किया जा सकता है

निष्कर्ष
अजोला की खेती किसानों के लिए एक सस्ता और असरदार तरीका है, जिससे पशुओं का चारा, दूध उत्पादन और खेतों की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है। थोड़ी मेहनत और कम लागत में यह खेती किसानों के लिए आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप भी पशुपालक हैं, तो अजोला की खेती करके अपने खर्च को कम करें और अधिक मुनाफा कमाएं।
Comment
Also Read

क्या हरित क्रांति सिर्फ पंजाब में ही आई?
भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारी

रॉयल जेली – मधुमक्खियों का अद्भुत उपहार
प्रकृति ने हमें बहुत सी अद्भुत चीज

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह
Related Posts
Short Details About