छोटे किसान कैसे चुनें सस्ता और सही ट्रैक्टर?

01 May 2025 | NA
छोटे किसान कैसे चुनें सस्ता और सही ट्रैक्टर?

ट्रैक्टर किसान का सबसे बड़ा साथी होता है। यही खेत जोतता है, यही बुवाई करता है, और यही फसल काटने में मदद करता है। लेकिन ट्रैक्टर खरीदना कोई छोटी बात नहीं, इसमें पैसा भी लगता है और सोच-समझ भी। खासकर छोटे किसानों के लिए सही ट्रैक्टर चुनना बहुत जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है।

छोटे किसान कैसे चुनें सस्ता और सही ट्रैक्टर?_8952


तो चलो आज जानते हैं, छोटे किसान भाई अपने लिए सस्ता, टिकाऊ और सही ट्रैक्टर कैसे चुन सकते हैं


1.पहले यह सोचो कि ट्रैक्टर किस काम के लिए चाहिए?

सिर्फ खेती के लिए?

तो 20 से 40 एचपी वाला ट्रैक्टर काफी है। इससे खेत जोतना, बुवाई, पानी देना जैसे काम आराम से हो जाएंगे।

खेती के साथ-साथ माल ढुलाई के लिए भी चाहिए?

तो 40 से 55 एचपी वाला ट्रैक्टर देखो। इससे ट्रॉली भी चलेगी और खेत का काम भी होगा।

अगर भारी सामान उठाना है या बड़े खेत में काम है

तो 55 एचपी से ऊपर का ट्रैक्टर सही रहेगा।

2. अपने खेत के हिसाब से ट्रैक्टर चुनो

अगर खेत में रास्ते तंग हैं या जगह कम है तो कॉम्पैक्ट (छोटा) ट्रैक्टर लो – जो कम जगह में भी आसानी से घूम जाए।

3. हमेशा जरूरत से थोड़ा ज्यादा पावर लो

अगर आपको 30 एचपी का ट्रैक्टर चाहिए, तो 35 एचपी का लो।

क्यों? क्योंकि अगर कल को कोई भारी औजार या मशीन चलानी पड़ी, तो कम पावर वाला ट्रैक्टर जवाब दे देगा। थोड़ा ज्यादा एचपी लेने से ट्रैक्टर सालों तक साथ देगा।

4. डीज़ल की खपत और आराम भी देखो

जो ट्रैक्टर कम डीज़ल खाए, वही लेना चाहिए। आरामदायक सीट हो, गियर अच्छे से लगते हों – ताकि लंबा काम करने पर थकावट न हो। फ्यूल टैंक बड़ा हो तो बार-बार भराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

छोटे किसान कैसे चुनें सस्ता और सही ट्रैक्टर?_8952


5. नया नहीं ले सकते? तो सेकंड हैंड ट्रैक्टर लो

बिलकुल सही बात है पुराना ट्रैक्टर भी अच्छा चल सकता है, बस ध्यान से देखना पड़ेगा:

इंजन स्टार्ट होते समय आवाज कैसी है?

धुंआ ज्यादा तो नहीं निकल रहा?

टायर, ब्रेक, क्लच सब चेक करो

ट्रैक्टर के कागज पूरे हैं या नहीं?

Hello kisaan  जैसे प्लेटफॉर्म से सेकंड हैंड ट्रैक्टर खरीदना सुरक्षित रहता है। 

6. सरकार की सब्सिडी का फायदा उठाओ

आज सरकार छोटे किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी देती है।

SC/ST, महिला किसान, गरीब किसान को ज़्यादा सब्सिडी मिलती है।

इसके लिए पास के CSC सेंटर या कृषि विभाग में पूछो।

ऑनलाइन पोर्टल से भी आवेदन कर सकते हो।

थोड़ा कागज-पत्र लगेगा, लेकिन फायदा बहुत मिलेगा।

7. ट्रैक्टर कहां से खरीदें?

आज के जमाने में मोबाइल पर ही सब मिल जाता है।

https://hellokisaan.com/ जैसी वेबसाइट पर:

हर ब्रांड के ट्रैक्टर मिलते हैं – महिंद्रा, सोनालिका, स्वराज, जॉन डियर आदि

नए और सेकेंड हैंड दोनों ट्रैक्टर

साथ ही, खेती बड़ी से सम्बंधित सभी जानकारी मिलती है 

घर बैठे कीमत और मॉडल कंपेयर कर सकते हैं

आखिर में – सही ट्रैक्टर, सही समय पर, सही जगह से लो

भाइयों, ट्रैक्टर वही अच्छा होता है जो आपकी जेब, खेत और जरूरत – तीनों को पूरा करे।

महंगे ब्रांड और दिखावे के पीछे मत भागो।

जो काम का है, वही ट्रैक्टर लो।

ट्रैक्टर खरीदने से पहले सोचो – बाद में पछताना न पड़े।

Videp link (CLICK HERE)

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय
मांस, दूध और ऊन से किसानों के लिए सुनहरा व्यवसाय

किसान की असली ताकत सिर्फ खेत में उ

01/01/1970
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा

भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

01/01/1970
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970

Related Posts

Short Details About