मिर्च की खेती किसानों के लिए एक बेहतर आय का जरिया बन गई है। इसमें सफलता मिलता देख अब कई किसान पूरे साल सिर्फ मिर्च की खेती कर ही मोटा मुनाफा कमा रहे हैं और अपने जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे हैं।
देश के कई राज्यों में मसालों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इसकी खेती कम लागत में बंपर मुनाफा दे जाती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा जैसे राज्यों में किसान मिर्च की खेती कर अच्छी उपज हासिल करते हैं। अगर आप भी मिर्च की खेती कर बढ़िया मुनाफा कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।
सही खेतों का चुनाव:
मिर्च की खेती के लिए सही खेतों का चुनाव करना बेहद जरूरी है। इसकी खेती के लिए ऐसी जगह का इस्तेमाल करें जहां जलनिकासी व्यवस्था काफी बेहतर है। जलजमाव की वजह से से पेड़ खेतों में ही सड़ सकते हैं।
ऐसे करें खेती:
खेत तैयार करने से पहले खेतों की जुताई कर लें। तीन से चार बार खेतों की जुताई करना बेहद फायदेमंद है। बुवाई से 20 दिन पहले खेतों में अच्छे से खाद डाल लें। उसके बाद बीजों को एक पॉलीथीन में मिट्टी के बीच बांध कर रख। कुछ ही दिनों में इससे पौधा निकलना शुरू हो जाएगा।
फिर इसे खेतों में रोप दें। ध्यान रखें खेतों में खरपतवार ना होने पाएं। इसके लिए खेतों की सफाई समय-समय पर करते रहें। इसके अलावा वक्त-वक्त पर पौधों को खाद देते रहे, ये पौधों के पोषण के काफी फायदेमंद होता है।
एक एकड़ में 35 क्विंटल तक उत्पादन:
शुरुआत में उन्होंने पूसा सदाबहार मिर्च के बीजों से खेती की थी, जिसमें 9 से 10 सेंटीमीटर लंबे और अत्यंत कड़वे मिर्च के फल प्राप्त हुए थे। प्रति एकड़ हरी मिर्च करीब 35 क्विंटल प्राप्त हुई थी और उसी को सूखाकर करीब 7 से 8 कुंटल सूखी मिर्च प्राप्त हुई।
वह इसे कई वर्षों से कर रहे हैं। समय-समय पर वह उद्यान विभाग के द्वारा कीटों से बचाव, उत्तम बीजों का चयन, खरपतवार नियंत्रण और खाद के संबंध में जानकारी लेते रहते हैं। साथ ही वह अपनी मिट्टी का पीएच भी समय-समय पर कृषि विभाग से जांच कराते हैं।
उन्होंने बताया कि खेत तैयार करने के लिए वह करीब तीन से चार बार जुताई करते हैं। बीज बोने से 20 दिन पहले खाद डालने का काम आवश्यक मात्रा के अनुसार करते हैं। मेड़दार खेत तैयार करने के साथ ही 60 सेंटीमीटर दूरी पर मेड़ की नालियां तैयार करते हैं।
बीज अंकुरण तक इन्हें पॉलीथिन से ढक दिया जाता है। पौधे निकलने के बाद हानिकारक कीटों से बचाव के लिए वह समय-समय पर बाजार में मिलने वाली आवश्यक दवाओं का इस्तेमाल करते रहते हैं। फल आने पर ज्यादातर फल छेदक कीट मिर्च की फसल को नुकसान पहुंचाता है।
इतना है मुनाफा:
अगर किसान मिर्च की खेती बढ़िया से खेती करेगा तो निश्चित ही उसे मुनाफा हासिल होगा। विशेषज्ञों के अनुसार एक एकड़ के मिर्च के खेती में तकरीबन 20-30 हजार का खर्च आता है। 70 दिनों में पौधों पर मिर्च आ जाता है। इसके बाद आप इन पौधों से मिर्च की तुड़ाई कर लें। एक एकड़ में आप 35 क्विंटल तक की उपज हासिल कर सकते हैं। फिर इसे मार्केट में बेच भी सकते हैं। किसान एक एकड़ में अनुमानित 2 से 3 लाख रुपये का मुनाफा आराम से कमा सकता है।
Comments in this topic: