डेयरी को सफल बनाने का तरीका

23 Jan 2021 | NA
डेयरी को सफल बनाने का तरीका

किसान भाइयों घर पर पशु पालने में और डेयरी में पशुपालन में बहुत ही ज्यादा अंतर है डेयरी पर जब भी आप पशु पालते हैं वह इसलिए पालते हैं ताकि आप उसमें प्रॉफिट कमा सके। घर पर आप जो पशु पालते हैं वह केवल दूध के लिए पालते हैं। अगर आपके पास घर का तजुर्बा है लेकिन डेरी का तजुर्बा नहीं है तो आपको पहले डेयरी का तजुर्बा लेना चाहिए। 

ऐसे करें डेयरी की शुरुआत- 

जो किसान भाई स्टार्टिंग में डेयरी करना चाहते हैं उनके लिए सबसे पहली ध्यान करने वाली बात यह है कि वह बड़ी डेयरी की शुरुआत ना करें। 

शुरूआत में केवल ज्यादा से ज्यादा 10 गाय या भैंस ही पालें, शुरुआत में आप इससे ज्यादा गाय या भैंस ना पालें। 

दूसरी बात जो आपको ध्यान रखनी है वह यह है कि अगर आपके पास 15 गाय या भैंस के लिए पैसा है तो आप उसमें केवल 10 गाय या भैंस ही खरीदें। 

95% डेयरी जो पहली बार स्टार्ट होती है वह इसी वजह से बंद हो जाती है क्योंकि किसान भाई जब भी पहली डेयरी स्टार्ट करते हैं वह अपना पूरा का पूरा पैसा गाय या भैंस खरीदने में लगा देते हैं, कुछ पैसा नहीं बचा पाते। और बाद में पैसे की शॉर्टेज की वजह से डेयरी बंद हो जाती है।

इस पशु से करें डेयरी की शुरुआत-

अगर आपके पास 10 पशु है उसमें आप भैंस कम रखे और गाय ज्यादा रखें। आप तीन या चार भैंस रख सकते हैं और छः गाय उसमें होनी चाहिए। 

गाय का पहला फायदा यह है कि गाय पालने में खर्चा कम आता है जबकि भैंस में खर्चा बहुत ज्यादा आता है। गाय लंबे समय के लिए दूध देती रहती है।

गाय का दूध ब्रांड आसानी से हो जाता है जबकि भैंस का दूध ब्रांड आसानी से नहीं हो पाता। 

गाय का दूसरा फायदा यह है कि गाय का गोमूत्र जो होता है उसकी भी बिक्री कर सकते हैं ₹8 से ₹10 लीटर गाय का गोमूत्र बेच सकते हैं। 

गाय पालने के कुछ नुकसान-

अब हम बताते हैं कि अगर आप गाय डेयरी के अंदर पालते हैं तो उसका नुकसान क्या है। 

सबसे पहला नुकसान यह है कि जो गाय के बछड़े होते हैं उनकी बिक्री नहीं हो पाती है। आपको गौशाला के अंदर बछड़े को छोड़ना होता है, जहां पर आपको पैसे देने पड़ते हैं। तो यहां पर अतिरिक्त पैसा खर्च होता है। 

दूसरा, जो गाय का दूध होता है उसके अंदर फेट की मात्रा कम होती है, इसलिए वह कम पैसों में बिकता है। इसलिए गाय की डेयरी तभी फायदेमंद है जब आप दूध को ब्रांड करते हैं और उसे अच्छी कीमत पर बेचते हैं।

यही बातें हैं जो आपको डेयरी शुरू करने से पहले याद रखनी होती हैं की सबसे पहला आप ज्यादा पशु ना खरीदे स्टार्ट करने से पहले। दूसरा यह याद रखें की गाय की मात्रा ज्यादा रखें। तीसरी बात, अगर आपके पास घर में पशु पालने का एक्सपीरियंस है लेकिन डेयरी का नहीं है, इसिलए पहले डेयरी का तजुर्बा लें। क्योंकि पशुपालन का एक्सपीरियंस  बिल्कुल अलग होता है,। चौथा, गाय के दूध को ब्रांड करें और आप  गाय का गोमूत्र भी बेच सकते हैं।


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ

आज के समय में खेती सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही है। बदलत

01/01/1970
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन

खेती सिर्फ हल चलाने का काम नहीं, ये एक कला है और इस कला में विज्ञा

01/01/1970

Related Posts

Short Details About