सिंचाई करने का लाजवाब तरीका

02 Jan 2021 | NA
सिंचाई करने का लाजवाब तरीका

आज हम आपको जिसके बारे में बताने जा रहे हैं उसकी मदद से आप आसानी से अपने खेत में पानी कर सकते हैं और बंद भी कर सकते हैं। आपको केवल एक पाइप डिलीवरी में जोड़ना होगा। इसके बाद जो पाइप होगा उसको जमीन के अंदर दबा देना हैं। अब आपको जमीन में दबे हुए पाइप पर नोजल लगाना है। यह नोजल आपको पानी चलाने और बंद करने में मदद करेगा। अगर आपको अपने खेत में पानी चलाना है तो केवल यह नोजल खोल दीजिए और इसी तरह से आप पानी बंद भी कर सकते हैं। जब किसान के लिए खेत में पानी करना इतना आसान है तो मेहनत क्यों करनी है। 

अगर किसान को अपने खेत में पानी चलाने के लिए अब नाली खोदने में अपनी मेहनत बेकार नहीं करनी है तो उन्हें टेक्निक का सहारा लेना ही पड़ेगा। और यह जो सही टेक्निक हमने आज आपको बताई है आप उसको अपना कर भी बहुत आसानी से अपने खेत में पानी कर सकते हैं।

इस टेक्निक के फायदे- 

  •   भविष्य में कभी अगर आपको अपने खेत में रेन गन लगाने की जरूरत होती है तो आपको कुछ ज्यादा खर्च करना नहीं पड़ेगा क्योंकि इसमें ही आपका काम हो जाएगा।
  •  नाली में जब घास हो जाती है तो आपको उससे बार-बार काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  •  इसकी मदद से आप खेत में कभी भी पानी चला सकते हैं या फिर बंद कर सकते हैं। अगर आपको तीन खेत में एक साथ पानी चलाना है तो आप इसकी मदद से ये समायोजित कर सकते हैं कि कब किस खेत में कितना पानी चलाना है।
  •  यह पांच प्रतिशत पानी की खपत को कम करता है और इससे पानी में बचत भी होती है।
  •  इसमें मुख्य फायदा यह होता है कि जब कभी किसान को रात में खेत में पानी चलाना होता है तो कई बार उनका नाका टूट जाता है लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं होगा।


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ

आज के समय में खेती सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही है। बदलत

01/01/1970
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन

खेती सिर्फ हल चलाने का काम नहीं, ये एक कला है और इस कला में विज्ञा

01/01/1970

Related Posts

Short Details About