लेयर पोल्ट्री फार्मिंग: कम निवेश में अधिक मुनाफे का व्यवसाय

20 Mar 2025 | NA
लेयर पोल्ट्री फार्मिंग: कम निवेश में अधिक मुनाफे का व्यवसाय

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें मुर्गियों को पालकर उनसे अंडे प्राप्त किए जाते हैं। अगर सही तरीके से किया जाए, तो यह बहुत ही लाभदायक बिजनेस बन सकता है। इस वीडियो में हम आपको लेयर पोल्ट्री फार्मिंग की पूरी जानकारी देंगे, जिसमें निवेश, खर्च, मुनाफा और चुनौतियों के बारे में बताया जाएगा।

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग क्या है?

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग का मतलब है ऐसी मुर्गियों को पालना जो अंडे देने के लिए विशेष रूप से तैयार की जाती हैं। ये मुर्गियां आमतौर पर 120  दिन की उम्र के बाद अंडे देना शुरू करती हैं। मुर्गियों को केज (पिंजरे) में रखा जाता है, और एक केज में आमतौर पर 4 मुर्गियां होती हैं।

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग: कम निवेश में अधिक मुनाफे का व्यवसाय_7992


अंडों के प्रकार-

1. फर्टाइल अंडे – इनमें से चूजे निकल सकते हैं।

2. इनफर्टाइल अंडे –  इनसे चूजे नहीं निकलते। इन्हीं की खेती सबसे ज्यादा होती है।

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग कैसे शुरू करें?

 लेयर पोल्ट्री फार्मिंग में हम इनफर्टाइल अंडे की फार्मिंग करते है 

अगर आप इस व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले छोटे चूजे (फीमेल) खरीदने होंगे और उन्हें 100 दिन तक पालना होगा। इसके बाद उन्हें केज में शिफ्ट किया जाता है। केज में डालने के 20-25 दिन बाद मुर्गियां अंडे देना शुरू कर देती हैं।

इस बिजनेस के लिए जरूरी चीजें:

1. चूजे खरीदना – शुरुआत में आपको चूजे खरीदने पड़ेंगे।

2. फीडिंग (खाने का खर्च) – १०० दिन तक ब्रूडिंग पर खर्चा होता है उसके बाद जब मुर्गियों को अंडा देते हुआ जो फीड दिया जाता है 

3. इंफ्रास्ट्रक्चर (फार्म बनाना) – इसके लिए आपको शेड, केज और अन्य जरूरी उपकरण लगाने होंगे।

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग: कम निवेश में अधिक मुनाफे का व्यवसाय_7992


कितना खर्च आएगा?

अगर आप 10,000 चूजों से पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करते हैं, तो आपका कुल खर्च इस प्रकार होगा-

1. चूजे खरीदने का खर्च – ₹45 प्रति चूजा × 10,000 = ₹4,50,000

2. फीडिंग कॉस्ट (100 दिनों तक) – लगभग ₹35 लाख से ऊपर 

3. इंफ्रास्ट्रक्चर (शेड, केज आदि) – लगभग ₹45 लाख

4. अन्य खर्चे – लगभग ₹50,000 से ₹1 लाख

कुल निवेश: ₹85  लाख के आसपास

अगर आपके पास कम बजट है तो आप 5,000 चूजों से भी शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन हम आपको ये सुझाव देगा की आप १०,००० चूजे से ही करे, बड़े स्तर पर करने से मुनाफा ज्यादा मिलेगा।

कमाई और मुनाफा

जब आपकी 10,000 मुर्गियां अंडे देना शुरू कर देंगी, तो हर दिन औसतन 8,000 अंडे मिलेंगे।

1. एक अंडे की कीमत: ₹4 – ₹4.50

2. एक दिन की कमाई: 8,000 × ₹4 = ₹32,000

3. एक महीने की कमाई: 30 × ₹32,000 = ₹9,60,000

4. साल भर की कुल कमाई: ₹1,15,20,000 (लगभग 1.15 करोड़)

अगर अंडे के दाम में थोड़ा बहुत बदलाव भी हो, तो भी यह बिजनेस कम रिस्क वाला और अच्छा मुनाफा देने वाला है।

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग: कम निवेश में अधिक मुनाफे का व्यवसाय_7992

लेयर पोल्ट्री फार्मिंग के फायदे

  •  रिस्क फ्री बिजनेस – इसमें घाटे की संभावना बहुत कम होती है।
  •  लगातार इनकम – मुर्गियां हर दिन अंडे देती हैं, जिससे आपकी रोजाना कमाई होती है।
  •  अंडों की हमेशा मांग – अंडे का बाजार कभी मंदा नहीं होता, यह रोजाना बिकने वाली चीज है।
  •  कम जगह में अच्छा बिजनेस – अगर आप सही प्लानिंग करें, तो कम जगह में भी यह व्यवसाय कर सकते हैं। 
  • इसमें ध्यान देना है की जो फीड है वो आप खुद बनये और जब चूजे महेगे हो तो उन्हें ना ले इसे आपको मुनाफा में दिक्क्त आ सकती है।  

इस बिजनेस में आने वाली चुनौतियां

  • शुरुआती निवेश ज्यादा होता है – इंफ्रास्ट्रक्चर और फीडिंग पर बड़ा खर्च आता है।
  •  बीमारियों का खतरा – अगर सही सफाई और देखभाल न की जाए, तो मुर्गियां बीमार हो सकती हैं।
  •  मौसम का प्रभाव – ज्यादा ठंड या गर्मी में मुर्गियों की सेहत पर असर पड़ सकता है।

निष्कर्ष

अगर किसान भाई लेयर पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं, तो यह अच्छा और मुनाफे वाला बिजनेस है। सही प्लानिंग और देखभाल से आप हर साल लाखों रुपए कमा सकते हैं। अगर आपके पास सही जगह और शुरुआती निवेश की व्यवस्था है, तो आप इस बिजनेस को बड़े स्तर पर कर सकते हैं और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।



Share

Comment

Loading comments...

Also Read

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ

आज के समय में खेती सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही है। बदलत

01/01/1970
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन

खेती सिर्फ हल चलाने का काम नहीं, ये एक कला है और इस कला में विज्ञा

01/01/1970

Related Posts

Short Details About