अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां

19 Sep 2024 | NA
अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां

खेती करने में समय का बड़ा महत्व होता है। यदि कोई फसल डिमांड के अनुसार सही समय पर लगायी जाए तो वह सामान्य रूप से अधिक मुनाफा देती है। फसल लगाने से पहले किसान को बहुत सारे मानक पैमानों का सर्वेक्षण करना चाहिए। जैसे लगाई गई फसल की मांग कितनी है और उसे बाजार आसानी से उपलब्ध हो, अन्यथा बाद में मुश्किलें भी आ जाती है। ऐसे ही आज हम जानेंगे अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाली प्रमुख सब्जियों के बारे में जिन्हें हर किसान को अपने खेत में लगाना चाहिए।


गोभी वर्गीय फसलें:

अक्टूबर के शुरू में ही किसान भाइयों को गोभी तथा बंद गोभी की फसल लगानी चाहिए तथा मेट्रो स्टेशन के पास रहने वाले किसान ब्रोकली की खेती भी करें तो उन्हें आसानी से बाजार भी उपलब्ध हो जाएगा और अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511


धनिया की फसल: 

बहुत ही कम समय में उग जाने वाली फसल धनिए की खेती मानी जाती है। इस महीने में धनिया बोए तो वह मात्र 7 दिन में जर्मिनेट हो जाएगा। ये टेंपरेचर धनिये के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है तथा इस समय का उत्पादित धनिया बाजार में महंगा भी बिकता है।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511


मटर की खेती: 

सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली मटर की फसल को भी अक्टूबर महीने में लगाया जाना सबसे अच्छा माना जाता है। परंतु इस फसल को लगाने के लिए इसकी सही तकनीक का पता होना बहुत आवश्यक है, क्योंकि मटर में लगने वाले रोग इसकी अच्छी ग्रोथ होने में बाधा उत्पन्न करते हैं। इसलिए इसमें सिंचाई की मात्रा तथा नियमित रूप से खाद लगाने की जानकारी किसान भाइयों को पहले ही प्राप्त कर लेनी चाहिए।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511


आलू की बुवाई: 

इसी महीने किसान भाई अपने खेतों में आलू की बुवाई भी कर सकते हैं। इसके लिए वे खेतों में बढ़िया जैविक खाद का प्रयोग करें और अच्छे उत्पादन के साथ बढ़िया मुनाफा कमाएं।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511

टमाटर: 

अक्टूबर के महीने में यदि टमाटर की फसल लगा दी जाए तो सर्दियां आने तक उसका पेड़ अच्छे से ग्रोथ कर जाएगा और अच्छी संख्या में टमाटर को उत्पादित करने लगेगा, इसलिए यह महीना टमाटर के लिए भी उत्तम है।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511


करेले की खेती: 

इस महीने में करेले की फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए इसकी बेल को मचान पर चढ़ना चाहिए, जिससे उसके अंदर कोई फंगी वायरस नहीं लगेगा और अच्छी मात्रा में करेलों की ग्रोथ होगी।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511

लहसुन की फसल: 

यदि अक्टूबर महीने में मसालेदार फसलों को उगाने की बात करें तो लहसुन की फसल इस महीने में अच्छे ग्रोथ के साथ उत्पादित होती है। इसके लिए खेत में बढ़िया देसी खाद डालकर अपने क्षेत्र की जलवायु के अनुसार उत्कृष्ट वैरायटी को रोपित करना चाहिए।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511


हरी मिर्च की खेती:

अक्टूबर महीने में अपने खेत में हरी मिर्च लगाना भी सबसे फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि जब यह पककर तैयार होती है तो इनकी डिमांड तथा रेट अधिक होते हैं। यह फसल एक बार लगाने के बाद यह 6-7 महीने तक लगातार फसल देती रहती है।‌ यह सबसे प्रॉफिटेबल फसल मानी जाती है। 

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511


बैंगन की खेती:

सितंबर या अक्टूबर के महीने में बैंगन की फसल लगाकर किसान भाई अच्छा मुनाफा कमाते हैं। इसके रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहता है; परंतु यह फसल चार-पांच महीने तक चलती है। अतः एक समय में इससे उत्पादित फसल का रेट हाई जरूर पहुंचता है।


अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511


साग वर्गीय फैसले: 

यह महीना साग वर्गीय फैसले जैसे पालक, सरसों, मेथी, बथुआ, सोया आदि के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है। अतः किसान भाई इन सब्जियों को लगाकर भी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।

अक्टूबर महीने में उगायें ये 10 सब्जियां_2511

दोस्तों आज आपने जाना सितंबर-अक्टूबर महीने में उगाई जाने वाली 10 ऐसी फसलें जिन्हें उगाकार आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। कैसी लगी आपको यह जानकारी कमेंट कर अवश्य बताएं तथा ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहे "हेलो किसान" के साथ। धन्यवाद॥ जय हिंद,जय किसान॥


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ

आज के समय में खेती सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही है। बदलत

01/01/1970
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन
Bee-Keeping और Cross Pollination से बढ़ाएं फसल उत्पादन

खेती सिर्फ हल चलाने का काम नहीं, ये एक कला है और इस कला में विज्ञा

01/01/1970

Related Posts

Short Details About