अब अनानास की खेती से भी बनेगे लोग आत्मनिर्भर

29 Aug 2022 | others
अब अनानास की खेती से भी बनेगे लोग आत्मनिर्भर

आजकल किसानों का ध्यान परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक खेती की ओर से हो गया है। आधुनिक खेती के दौर में किसान अब बाजार की मांग को ध्यान में रखकर अधिक मुनाफा देने वाली फसलों का उत्पादन करने लगे हैं। इसी के साथ किसान फल और सब्जियों का उत्पादन करके भी अच्छी कमाई कर रहे हैं।

यदि फलों की बात करें तो किसान भाई फलों में अनानास की खेती करके भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी खेती पूरे बारह महीने की जा सकती है। वहीं इस फल की मांग बाजार में पूरे बारह महीने बनी रहती है।

अब अनानास की खेती से भी बनेगे लोग आत्मनिर्भर_4182


इस लिहाज से देखा जाए तो अनानास की खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा साबित हो सकती है। किसान भाई अनानास का उत्पादन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम ट्रैक्टर जंक्शन के माध्यम से हमारे किसान भाइयों को अनानास की खेती की जानकारी दे रहे हैं। आशा करते हैं कि ये जानकारी आपके लिए लाभदायक होगी।

फलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा होती है, जैसे अनानास की खेती। अनन्नास की खेती की बात करें तो यह काफी अच्छा मुनाफ़ा देने वाली फल होती है, क्योंकि इसकी खेती पूरे बारह महीने तक की जा सकती है और इस फल की मांग बाजार में पूरे बारह महीने बनी रहती है।

अनानास के पौधे का संक्षिप्त इतिहास:

अनानास के पौधे के इतिहास को देखें तो इसकी उत्पत्ति कैक्टस प्रजाति से होती है। यह मूल रूप से पैराग्वे एवं दक्षिणी ब्राज़ील में पैदा होने वाला फल है। इसे अंग्रेजी में पाइनएप्पल कहा जाता है और अनानस कोमोसस इसका वैज्ञानिक नाम है। यह एक खाद्य उष्णकटिबंधीय पौधा है।

अनानास के फ़ायदे:

अनानास एक उच्च स्तर का अम्लीय पौधा होता है। इसमें बड़ी मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। अनानास का सेवन करने से आपके अन्दर ऊर्जा और स्फूर्ति रहती है और यह पाचन क्रिया को ठीक करने में सहायक होता है। गठिया रोग में भी इसे लाभकारी माना जाता है।

अनानास में पाए जाने वाले पोषक तत्व:

अनानास मेें उच्च स्तर के अम्लीय स्वभाव (संभवत: मैलिक या साइट्रिक अम्ल) का होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। एक प्याला अनन्नास के रस-सेवन से दिन भर के लिए आवश्यक मैग्नीशियम के 75 प्रतिशत की पूर्ति होती है।

अनानास के टुकड़े के एक कप (165 ग्राम में) कैलोरी 82.5, फैट 1.7 ग्राम, प्रोटीन 1 ग्राम, फाइबर 2.3 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट्स 21.6 ग्राम, विटामिन 131 फीसद, विटामिन बी6 9 फीसद, कॉपर 9 फीसद, फोलेट 7 फीसद, पोटैशियम 5 फीसद, मैग्नीज 5 फीसद और आयरन 3 फीसदी पाया जाता है।

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About