अब 24-घंटे में आलीशान घर बनाएगी ये टेक्नोलॉजी


लेकिन अब घर बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि एक स्टार्टअप कंपनी एक ऐसा फार्मूला लेकर आई है, जिससे घर 24 घंटे में ही तैयार हो जाएगा वे भी कम पैसौ में।
ये टेक्नोलॉजी 24-घंटे में बनाएगी आलीशान घर, कीमत है सिर्फ इतनी कम और खासियत हर इतनी ज्यादा जिसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा, चलिए जानते हैं पूरी खबर।
पुनर्चक्रण योग्य सामग्रियों से बनी वस्तुओं ने मुद्रा अर्जित की है। अब घरों को बनाने के लिए रिसाइकिल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
रीसाइकिलेबल मटेरियल से बनने वाली चीजों का चलन बढ़ गया है। अब रिसाइकल से बन रहे प्लास्टिक का इस्तेमाल घर बनाने के लिए किया जा रहा है।
3D प्रिंट के जरिए घर को तैयार किया जा रहा है। लॉस एंजिल्स की स्टार्टअप कंपनी Azure ने एक प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। कंपनी 3D प्रिंट के जरिए घर बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रही है। Azure कई हाउस मॉडल बेच रही है, जिसकी कीमत काफी कम है।
अप्रैल में, Azure ने रिसाइकल प्लास्टिक मटेरियल से बने दुनिया के पहले 3D प्रिंटेड 'बैकयार्ड स्टूडियो' का अनावरण किया। स्टार्टअप के अनुसार, Azure की 60% से अधिक प्रिंटिंग सामग्री प्लास्टिक की बोतलों और भोजन के लिए पैकेजिंग में पाए जाने वाले स्वाभाविक रूप से वॉटरप्रूफ प्लास्टिक पॉलीमर का उपयोग करेगी।
बनेगा तेजा और कीमत भी काफी कम:
कंपनी अब आगे बढ़ने के लिए तैयार है। कंपनी ने दावा किया है कि घर ट्रेडिशनल बनाए जाने वाले घर से 70 परसेंट फास्ट और 30 परसेंट सस्ते होते हैं। अधिकांश 3D प्रिंटिंग होम बिल्डर्स वर्तमान में अपने घर बनाने के लिए कंक्रीट के एक रूप का उपयोग करते हैं, चाहे वह मिक्सचर हो या शुद्ध कंक्रीट। लेकिन Azure रिसाइकल प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहा है।
Azure के सीईओ Ross Maguire ने बताया कि अपने ग्राहकों और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम सस्टेनेबल प्रोडक्ट तैयार करें। प्लास्टिक 3D प्रिटेंड स्टूडियो और एक्सेसरी ड्यूलिंग यूनिट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है।
24 घंटे में तैयार होगा घर:
कंपनी ने दावा किया है कि घर को 24 घंटे में तैयार किया जा सकता है। सबसे छोटे फ्यूचरिस्टिक लुकिंग 120-स्क्वायर फुट Sky Backyard Studio की कीमत 24,900 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) रखी गई है। इसमें सिंगल रूम मिलता है और बाकी हिस्से को बैकयार्ड ऑफिस, या जिम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About