अलीगढ़ की बेटी ने मिट्टी की जांच के लिए घर पर ही बनायीं प्रयोगशाला।

23 Jan 2021 | others
अलीगढ़ की बेटी ने मिट्टी की जांच के लिए घर पर ही बनायीं प्रयोगशाला।

अलीगढ़ की ऊषा शर्मा ने वास्तव में ही कोरोना काल की आपदा को अवसर के रूप में बदला। आगरा में नौकरी छोड़कर गांव वापिस आईं और जैविक खेती शुरू कर डाली। इतनी ही नहीं खेत की मिट्टी की जांच के लिए घर पर ही प्रयोगशाला बना दी। आज वह स्वयं ही नहीं बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी जैविक खेती से जोड़ रही हैं।


आगरा विश्वविद्यालय से एमएससी बायोटेक हैं उषा जी:-

तहसील इगलास क्षेत्र के गाव नगला अहिवासी की ऊषा शर्मा के पिता देवीराम शर्मा किसान हैं। बेटी ऊषा का झुकाव शुरू से ही खेती की ओर रहा, लेकिन परिजन उच्च शिक्षा दिलाकर नौकरी कराना चाहते थे। ऊषा ने 2019 में आगरा विश्वविद्यालय से एमएससी बायोटेक से किया। इसके बाद आगरा के एक मशरूम प्लांट में नौकरी लग गई। यहा काम करते हुए जैविक खेती के गुर सीखे। खेती की वैज्ञानिक पद्धति समझी। 

अलीगढ़ की बेटी ने मिट्टी की जांच के लिए घर पर ही बनायीं प्रयोगशाला। _9795


केला, पपीता, ब्रोकली व स्ट्राबेरी की करती हैं खेती:-

मार्च-2020 में लॉकडाउन हुआ तो वह गांव लौटकर आ गईं। गांव में करी पांच बीघा खेत में केला और पांच बीघा खेत में पपीता की खेती जून-2020 में शुरू कर दी। दोनों फसलों के साथ ब्रोकली व स्ट्राबेरी की खेती की तैयारी भी की। इस मेहनत का ही परिणाम रहा कि साल समाप्त होने तक फल बाजार में जाने पर मिला। हेलो किसान को मिली जानकारी के मुताबिक वो अपने घर में ही जैविक खाद भी तैयार करती हैं। ओर आगे भी अपनी फसलों को बढ़ाने का प्लान है।


घर में ही बनाई मिट्टी जांच प्रयोगशाला:-

ऊषा ने बताया कि उन्नत खेती करने से पहले हमें यह जानना जरूरी है कि हमारे खेत की मिट्टी कितनी उपजाऊ है। इसके लिए घर में ही मिट्टी की जांच के लिए प्रयोगशाला में 14 मानकों पर मिट्टी का परीक्षण करती हूं। मिट्टी की जांच से लागत को कम और उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा आर्गेनिक कंपोस्ट खाद भी तैयार की जा रही है। ऊषा ने बताया कि वह गांव में किसानों के अलावा महिलाओं को भी जैविक खेती व परंपरागत खेती से हटकर अन्य फसलें करने के लिए भी जागरूक कर रही हैं।


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About