इस मीठी चीज को खाने से होगा पेट सफा और वजन कम


खाने की ऐसी बहुत सी चीजे हैं जो सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जानी जाती हैं। सबसे आम समस्याओं में शामिल है पेट में होने गड़बड़ी। इस गड़बड़ी (Stomach Problems) को दूर करने के लिए रसोई में पाए जाने वाला एक मीठा सूखा मेवा बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह मेवा है मुनक्का। यह सूखा हु्आ अंगूर होता है जिसके अंदर बीज भी होते हैं।
कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मुनक्का (Munakka) खाया जाता है। आइए जानें मुनक्का (Raisins) पेट की दिक्कतों से लेकर मोटापा कम करने तक किस-किस तरह से फायदेमंद होता है।

मुनक्के के फायदे: आजकल लोग अनहेल्दी डाइट ज्यादा ही खाने लगे हैं, लेकिन इसकी वजह से हमारे पेट पर काफी बुरा असर पड़ता है। डाइजशन खराब होने पर बॉडी के फंक्शन काफी हद तक एफेक्ट हो जाते हैं। ऐसी परेशानी में बचने के लि आप मुनक्का का सेवन कर सकते हैं जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
आप रात के वक्त एक ग्लास पानी में मुनक्के को भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह खाली पेट इसे खा लें। ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में कार्यरत मशहूर डाइटीशियन डॉ. आयुषी यादव (Dr. Ayushi Yadav) ने बताया कि भीगे हुए मुनक्के खाने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
मुनक्के को भिगोकर खाने के फायदे:
1. पेट रहेगा साफ
अगर आपको इनडाइजेशन या पेट में गड़बड़ी की शिकायत है तो सुबह उठकर खाली पेट मुनक्के जरूर खाएं इससे अपच की समस्या दूर हो जाएगी और आप काफी राहत महसूस करेंगे। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जिससे डाइजेशन मजबूत हो जाता है और गैस की प्रॉब्लम भी नहीं होती।
कई बार पेट में अपच की शिकायत रहती है और ठीक तरह से मलत्याग करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मुनक्का पाचन को बेहतर करने का काम करता है। इससे गैस की दिक्कत भी दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

2. वजन होगा कम
यदि आपका डाइजेशन दुरुस्त रहेगा तो इससे वजन कम करना भी आसान हो जाएगा। इस ड्राई फ्रूट में पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज वेट लॉस प्रॉसेस में मदद करते हैं और धीरे-धीरे मोटापा कम हो जाता है।
3. दातों की समस्या होगी दूर
जिन लोगों को दांतों की समस्या है उन्हें रोजाना सुबह के वक्त भीगे हुए मुनक्के (Soaked Raisins) खाने चाहिए इसकी मदद से मुंह में पाए जाने वाले बैक्टीरियाज धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं और इससे मुंह की दुर्गंध और कैविटी से बचाव हो जाता है।
4. हेयरफॉल से बचाव
अगर आप हेयर फॉल या रूखे बालों से परेशान हैं तो आपको रेगुलर मुनक्का (Raisins) खाना चाहिए क्योंकि इस ड्राई फ्रूट में विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इससे सिर के बाल सख्त और घने हो जाएंगे।
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About