ऐसे उगाये घर मै अंगूर

27 Sep 2022 | others
ऐसे उगाये घर मै अंगूर

अंगूर की लताओं में फल लाने के लिए आपको बस छह से सात घंटे की धूप की जरूरत होगी। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप यह भी जान पाएंगे कि अंगूर का पौधा लगाने का सही समय क्या है, और पौधा उगाने के लिए उचित गमला व मिट्टी कैसी हो, और अंगूर के पौधे की देखभाल कैसे करें।

ऐसे उगाये घर मै अंगूर_5244


अंगूर के बीज लगाने का सही समय:

अंगूर का पौधा ठण्ड की अपेक्षा गर्मी के मौसम में ठीक तरह से ग्रो कर पाता है। यदि आप कटिंग से अंगूर के पौधे को उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए बसंत ऋतु का मौसम सबसे अच्छा होता है। अंगूर का पौधा लगाने के बाद 10-15 दिन में बढ़ना शुरू हो जाता है और लगाने के एक महीने बाद इस बेल को किसी सहारे की आवश्यकता होती है।

इस पौधे को मानसून के बाद नही लगाया जाता, क्योंकि इस समय पौधे की ग्रोथ ठीक प्रकार से नहीं हो पाती है। कटिंग से अंगूर का पौधा लगाने का सही समय मार्च-अप्रैल के माह के बीच का होता है।

घर पर अंगूर की बेल लगाने के लिए गमला या पॉट:

घर पर अंगूर की बेल या पौधा उगाने के लिए हमे एक बड़े साइज़ के मजबूत पॉट या गमले की आवश्यकता होगी, जो कि अंगूर की बेल को ठीक तरह से सहारा दे सके। क्योंकि इन पौधों की लम्बाई अधिक होने के कारण इनकी जड़ें अधिक गहरी व फैली हुई होती है, जो बड़े साइज़ के पॉट में ठीक तरह से आ जाती हैं।

इस पौधे को उगाने के लिए हमें एक ऐसा पॉट या गमला चाहिए जो लगभग 16 से 18 इंच गहरा और 18 से 24 इंच चौड़ा हो। आप निम्न साइज़ के गमले या ग्रो बैग में अंगूर के पौधे को उगा सकते हैं:

1.     18 x 15 इंच (W*H)

2.     18 x 18 इंच (W*H)

3.     24 x 18 इंच (W*H)

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About