किसनो की आवाज़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, देश भर में दुःख का माहौल


पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं।86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है।चौधरी अजित सिंह की गिनती जाट बिरादरी के बड़े किसान नेताओं में होती थी।
बृहस्पतिवार की सुबह चौधरी अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद और लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीटर पर बताया कि "चौधरी साहब नहीं" रहे। जयंत चौधरी ने बताया कि चौधरी साहब 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, 6 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली।
अपने पिता की मृत्यु की सूचना देते हुए उनके बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने लिखा कि इस दुख और महामारी काल में हमारी प्रार्थना है कि आप अपना ख्याल रखें, संभव है तो घर पर रहें और पूरी सावधानी बरतें। इससे देश की सेवा की कर रहे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मदद मिलेगी। ये ही चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम इस महामारी से जूझ रहे सभी परिवारों के प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करते हैं। पूर्व नागरिक उड्यन मंत्री अजित सिंह 82 वर्ष के थे, उन्हें 2 पहले फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने पर एनसीआर में गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। पश्चिमी यूपी से सात बार सांसद रहे चौधरी अजित सिंह Ajit Singh को दिग्गज जाट नेता माना जाता था। उनके निधन के बाद पश्चिमी यूपी में शोक की लहर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने चौधरी अजित सिंह जी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिये उनके समर्पण और केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में उनके कुशल कामकाज को याद किया। पीएम मोदी ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अजित सिंह के निधन पर शोक जताया है उन्होंने लिखा, "राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्ननाथ ने शोकाकुल परिवार को अपनी संवेदनाएं दी भेजी हैं। "पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जुझारू किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About