किसानों को मालामाल करेंगी यह 1500 धान की किस्म, रेट 3600 पार

31 Aug 2022 | others
किसानों को मालामाल करेंगी यह 1500 धान की किस्म, रेट 3600 पार

धान की 1509 किस्म मंडियों में पहुंच चुकी है। जिले के रादौर मंडी में आवक ज्यादा है। रेट के लिहाज से इस बार धान की यह किस्म किसानों की बल्ले-बल्ले कर रही है। प्रति क्विंटल रेट 3600 पार कर चुका है। जबकि गत वर्ष तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी है। इन दिनों कटाई जोरों पर है। खेत खाली होने के बाद किसान अब दूसरी फसल की तैयारी कर सकेंगे।

किसानों को मालामाल करेंगी यह 1500 धान की किस्म, रेट 3600 पार_7203


बता दें कि जिले में बड़े स्तर पर धान की खेती होती है। इसमें 1509 किस्म अगेती होने के कारण जल्दी पककर तैयार हो जाती है। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। जिला में पांच हजार हेक्टेयर से अधिक एरिया में धान की यह किस्म है।

कितने दिन में पककर तैयार होगी:

किसानों का कहना है कि धान की 1509 किस्म किसानों के लिए काफी फायदेमंद हैं। यह किस्म कम अवधि की है। 90 दिन में पककर तैयार हो जाती है। फिलहाल रादौर व जगाधरी अनाज मंडी में ही इस किस्म की धान पहुंच रही है। हर दिन 10-15 हजार बोरी हर दिन पहुंच रही हैं। धान में नमी की मात्रा फिलहाल अधिक है।

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About