खुद घर पर बनाया करोड़ों का Airplane, उड़ान भरकर दूसरे देश पहुंचा!

31 Jul 2022 | others
खुद घर पर बनाया करोड़ों का Airplane, उड़ान भरकर दूसरे देश पहुंचा!

करीब 18 महीने की कड़ी मेहनत के बाद एक शख्स ने घर पर ही एयरोप्लेन बना दिया। जी हाँ इस शख्स ने ख़ुद घर ही एक एयरोप्लेन बना दिया है। इसे बनाने में जितनी उनकी महेनत लगी है उसे कहीं गुना ज्यादा उनका प्यार छिपा हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि ऐसी क्या वजह थी जिसके कारण उन्हें अपने परिवार के लिए खुद प्लेन बनाना पड़ा।

खुद घर पर बनाया करोड़ों का Airplane, उड़ान भरकर दूसरे देश पहुंचा!_8731

क्यों बनाना पड़ा खुद का प्लेन:

दरासल परिवार के साथ छुट्टियां बिताने में हो रही दिक्कत के बाद शख्स ने प्लेन बनाने का फैसला किया था। करोड़ों रुपए खर्च कर के उन्होंने प्लेन बना भी दिया।

पत्नी के साथ छुट्टियां बिताने के लिए शख्स को 2-सीटर एयरोप्लेन रेंट पर लेना पड़ता था।

जब कपल के दो बच्चे हुए और उनका परिवार बड़ा हो गया तो शख्स को छुट्टियों पर जाने में दिक्कत आने लगी। क्योंकि 4-सीटर एयरोप्लेन या तो जल्दी नहीं मिलते थे या फिर बहुत पुराने मिलते थे। इन सब से परेशान शख्स ने घर पर ही एक नया एयरोप्लेन बना लिया। अब वह अपने परिवार और दोस्तों संग कई देश घूमकर लौट चुके हैं।

कौन है वह शख्स:

शख्स का नाम अशोक अलीसेरिल थामारक्षन है। वह केरल के अलाप्पुझा के रहने वाले हैं। अशोक, पूर्व एमएलए ए वी थामारक्षन के बेटे हैं। अशोक की उम्र केवल 38 साल है। वह एक भारतीय हैं मगर अब लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। वह फोर्ड मोटर कंपनी में काम भी करते हैं।

अशोक ने Palakkad Engineering College से B.tech। किया है। इसके बाद साल 2006 में मास्टर डिग्री के लिए वह लंदन चले गए और वहीं शिफ्ट हो गए। अशोक एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। फिलहाल वह फोर्ड मोटर कंपनी में काम कर रहे हैं।

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About