गेंदे की खेती से किसान हुए मालामाल, बस अपनाई कुछ उच्च तकनीकें

14 Dec 2020 | others
गेंदे की खेती से किसान हुए मालामाल, बस अपनाई कुछ उच्च तकनीकें

एक बीघा में लग जाते हैं तीन हजार पौधे -

वैसे तो बड़ी संख्या में यहां के किसान गेंदा के फूलों की खेती करते हैं,लेकिन यहां के प्रमुख जागरूक किसान धर्नवीर सिंह उच्च तकनीकि से खेती कर अपनी उपज का अधिकतम लाभ ले रहे हैं एवं अपने अन्य साथियों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अच्छी प्रजाति का एक गेंदा का पौधा करीब साढ़े तीन रुपये तक तैयार हो जाता है। एक बीघे में करीब 3 हजार पौधे लगाए जा सकते हैं। गेंदा की एक फसल करीब 5 माह तक चलती है। इसे साल के अप्रैल व अगस्त में बोया जाता है। करीब 12 से लेकर 15 हजार तक की पर बीघा लागत में अच्छी फसल तैयार हो जाती है। फसल में सबसे ज्यादा नराई व सिंचाई का खर्चा है। खाद व उर्वरक पर इसमें ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता।मंडी के ऊपर बात है। इससे वे 40 से 50 हजार रुपये बीघे तक मुनाफा कमा लेते है। वे अपने उत्पादन का अच्छा मुनाफा प्राप्त करने के लिए उसे दिल्ली व मुंबई तक मंडियों में बेचते हैंं। उन्ही से प्रेरित होकर आज करीब डेढ़ दर्जन पला के किसान गेंदा के फूलों की खेती कर रहे हैं।

किसानों के बोल

मैं लघु किसान हूं, पूरे परिवार का गुजारा मुश्किल से हो पाता था ।आज हम सभी भाई 100 बीघे से भी ज्यादा जमीन पट्टे पर लेकर गेंदा के फूलों की खेती कर खुशहाल हैं।  

धर्मवीर, किसान

सरकार ने किसानों की उपज के प्रति अपनी आंखें फेर ली है।मोटे अनाज निरंतर घाटे का सौदा बनते जा रहे है ऐसे में गेंदा के फूलों की खेती कर हम अपने परिवार का ठीक से भरण पोषण कर रहे है

योगेंद्र,  किसान 

जब से गेंदा की खेती की है हम मजे में हैं।वरना आज किसानों की हालत किसी से छुपी नहीं है।

बबलू, किसान 

हमारे गांव में ज्यादातर लघु व मध्य दर्जे के किसान है।जिनका अनाज की खेती से गुजरा नहीं हो पाता था।आज गेंदा के फूलों की खेती कर सभी खुशहाल हैं।


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About