घर की दीवारों पर उगाये गेहूं ओर बाकी सब्जियां

28 Jul 2021 | others
घर की दीवारों पर उगाये गेहूं ओर बाकी सब्जियां

नहीं बची ज़मीन तो दीवारों पर उगाई फसल:-

इजरायल को खेती के मामले में इस दुनिया का सबसे आधुनिक देश मन जाता है, परन्तु यहां के लोगो के पास खेती करने के लिए जमीन की कमी है, इसीलिए इजरायल की कंपनी ग्रीनवॉल के संस्थापक पायोनिर गाइ बारनेस खाद्य उत्पादन के लिए एक क्रांतिकारी वर्टिकल गार्डन बनाया है। इस पद्धति से बड़ी-बड़ी इमारतों दीवारों पर चावल, मक्का और गेहूं और कई प्रकार की सब्जियों का उत्पादन हो सकता है। ग्रीनवॉल कंपनी की स्थापना 2009 में हुई थी। कंपनी अब खेती के क्षेत्र में तहलका मचाने को तैयार है। कंपनी के अनुसार इस नई विधि से दीवार की दोनों ओर वर्टिकल गार्डेन बनाया जा सकता है।


एप्पल, गूगल, फेसबुक और इंटेल जैसी कंपनियां कर रही इन्वेस्ट:-

बारनेस बताते हैं कि उनके साथ एप्पल, गूगल, फेसबुक और इंटेल जैसी कंपनियां जुड़ी हैं जिनके सहयोग से इजरायल में अभी 100 से ज्यादा दीवारों पर ऐसी खेती की जा रही है। घर का मालिक वाल गार्डेन कुछ स्कावयर यार्ड के लिए 800 डॉलर में खरीद सकता है। इसकी खास बात ये भी है कि इसके लिए ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ती। ग्रीनवॉल खेती के लिए ऐसी उपजाऊ मिट्टी उपलब्ध कराती है, जो कि किसी भी पौधों के विकास के लिए सक्षम है।


दीवारों पर सब्जियां उगाने की विधि:-

वर्टिकल प्लांटिंग सिस्टम के तहत पौधों को छोटे-छोटे यूनिट्स में लगाया जाता। साथ ही सुनिश्चित किया जाता है कि पौधें गिरें न। इसके गमलों को जरूरत के हिसाब से निकाला या बदला भी जा सकता है। सिंचाई के लिए विशेष प्रबंध किया जाता है। अनाज उगाने के लिए इन यूनिट्स को कुछ समय के लिए दीवार से निकाला जाता है और फिर वापस लगा दिया जाता है। वर्टिकल प्लांटिंग सिस्टम के तहत पौधों को स्मॉल मॉड्युलर यूनिट में सघन रूप से लगाया जाता है। पौधे बाहर न गिरे, इसकी व्यवस्था की जाती है। इस पॉट को गार्डन की डिजाइन में बदलाव लाने या इसे रिफ्रेश करने के लिए निकाला या बदला जा सकता है।

घर की दीवारों पर उगाये गेहूं ओर बाकी सब्जियां_1921


कंप्यूटर करता है एक एक पौधे की सिंचाई:-

प्रत्येक पौधे को कंप्यूटर की सहायता से विशेष पद्धति के जरिए पानी पहुंचाया जाता है। जब इन पौधों पर अनाज उगने का समय होता है तो पॉट में तैयार इन हरित दीवारों को कुछ अवधि के लिए नीचे उतार लिया जाता है और उसे जमीन पर क्षैतिज रूप से रखा जाता है। दीवारों पर लगाई गई फसलों की सिंचाई के लिए ग्रीनवॉल इजरायली कंपनी नेताफिम द्वारा विकसित बूंद-बूंद सिंचाई पद्धिति का इस्तेमाल करती है। ग्रीनवॉल ने दीवारों पर खेती के लिए मॉनिटर, सेंसर और कंट्रोल सिस्टम को इजरायली वॉटर-मैनेजमेंट कंपनी गैलकॉन की सहायता से विकसित किया है।


घर का वातावरण रहेगा ऑक्सीजन से भरपूर:-

वर्टिकल प्लांटिंग सिस्टम का प्रयोग अमेरिका में भी किया जा रहा है। इस विधि से दीवारों का बेहतर प्रयोग तो किया ही जा रहा साथ ही घर देखने में अच्छे लग रहे हैं। पर्यावरणविदों का मानना है कि वर्टिकल प्लांटिंग सिस्टम गिरते जलस्तर, ऊर्जा और खाद्य पदार्थों के लिए एक जवाब है। वर्टिकल गार्डेन्स में पारंपरिक गार्डेन्स की अपेक्षा 90 प्रतिशत कम पानी की खपत होती है। दीवार पर पौधे होने के कारण तापमान भी नियंत्रित रहता है। बारनेस बताते हैं कि अगर आपकी दीवारों पर पौधे है तो इससे ध्वनिप्रदूषण और हीटिंग कम होता है।


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About