जानिए कैसे बांस की खेती की लागत का 50 फीसदी देगी सरकार

31 Aug 2022 | others
जानिए कैसे बांस की खेती की लागत का 50 फीसदी देगी सरकार

धान की 1509 किस्म मंडियों में पहुंच चुकी है। जिले के रादौर मंडी में आवक ज्यादा है। रेट के लिहाज से इस बार धान की यह किस्म किसानों की बल्ले-बल्ले कर रही है। प्रति क्विंटल रेट 3600 पार कर चुका है। जबकि गत वर्ष तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी है। इन दिनों कटाई जोरों पर है। खेत खाली होने के बाद किसान अब दूसरी फसल की तैयारी कर सकेंगे।

जानिए कैसे बांस की खेती की लागत का 50 फीसदी देगी सरकार_2633


बता दें कि जिले में बड़े स्तर पर धान की खेती होती है। इसमें 1509 किस्म अगेती होने के कारण जल्दी पककर तैयार हो जाती है। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। जिला में पांच हजार हेक्टेयर से अधिक एरिया में धान की यह किस्म है।

धान की फसल को लेकर इस बार मौसम सामान्य रहा। बारिश भी अधिक नहीं हुई। फसल लेकर आए किसान दलीप कुमार, रमेश कुमार व रविंद्र ने बताया कि इस बार पैदावार बत वर्ष से कम है, लेकिन दाम अच्छे मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष तीन हजार से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक इस किस्म की धान बिकी। इससे पहले वर्ष 1800-1900 रुपये तक रही। अगेती फसल लेने से उन्हें एक फसल अधिक लेने का अवसर मिलता है। धान की कटाई के उपरांत वे अपने खेतों में आलू, तोरी या अन्य सब्जियों की बिजाई कर सकते हैं।

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About