तीन पेड़ों से कुछ सालों मे बने करोड़पति

09 Sep 2022 | others
तीन पेड़ों से कुछ सालों मे बने करोड़पति

किसानों के बीच सफेदा, सागवान, गम्हार, महोगनी जैसे पेड़ों की खेती काफी लोकप्रिय है। ये पेड़ कम लागत और कम देखभाल में बढ़िया मुनाफा दे जाते हैं। हालांकि, इन पेड़ों की खेती के लिए किसानों के पास धैर्य होना बेहद जरूरी है। बिना धैर्य वाले किसानों के लिए इनकी खेती इतनी फायदेमंद साबित नहीं होगी।

तीन पेड़ों से कुछ सालों मे बने करोड़पति_4148


सफेदा के पेड़ की खेती:

देश में कई लोग इस पेड़ की खेती करके लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। आइये जानते हैं कैसे आप सफेदा के पेड़ की खेती करके 1 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं।

सफेदा की लकड़ियों का उपयोग फर्नीचर, ईंधन तथा कागज का लुगदी बनाने में किया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक हेक्टेयर क्षेत्र में यूकेलिप्टस के 3000 हजार पौधे लगाए जा सकते हैं। यह पेड़ केवल 5 सालों में अच्छी तरह से विकास कर लेता है, जिसके बाद इसे काटा जा सकता है। एक हेक्टेयर में इसकी खेती करने से किसान आराम से 70 लाख से एक करोड़ रुपये तक का मुनाफा कमा सकता है।

इस पेड़ की खेती आप किसी भी जलवायु में कर सकते हैं। इसका पौधा किसी भी जलवायु में आसानी से विकास कर लेता है। इसके अलावा आप सफेदा के पेड़ की खेती किसी मिट्टी में भी कर सकते हैं। हालांकि, इसकी खेती करने से पहले आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सफेदा का पौधा 6.5 से 7.5 PH मान वाली भूमि पर तेजी से विकसित होता है।

इसकी खेती करते समय आप सफेदा के पेड़ के बीच में अदरक, हल्दी, लहसुन आदि फसलों को भी लगा सकते हैं। ऐसा करने पर आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About