तुलसी की खेती ने बदली जिंदगी, अब शुरू करेंगे अपनी कंपनी


दरअसल, यह कहानी उत्तर प्रदेश के झांसी में रहने वाले किसान पुष्पेंद्र यादव की है। तो आइए इस लेख में इस किसान भाई के बारे में जानते हैं।
सरकार की मदद:
किसान पुष्पेंद्र यादव यह भी बताते हैं कि वह अपनी कंपनी को भारत सरकार की सहायता से बनाएंगे। इसके लिए वह सरकार की गुरसराय ब्लॉक में एफपीओ योजना की मदद लेंगे, जिससे वह अपनी एक कंपनी का निर्माण कर सकें।

मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के ज्यादातर किसान अपने खेत में तुलसी की खेती (basil cultivation) कर रहे हैं। इस क्रम में यूपी सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने पर अधिक जोर दे रही है। जिसके चलते राज्य में कई योजनाएं बनाई गई है। जिसका किसान भाइयों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।
खेती से किया कमाल:
किसान पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक, वह पिछले कुछ सालों से अपने खेत में तुलसी की खेती (basil cultivation) कर रहे हैं। इस खेती को करने से उनकी आय में भी लगातार वृद्धि हुई है। वर्तमान समय में उनके खेत से तुलसी की इतनी अच्छी पैदावार प्राप्त हुई है कि वह अब तुलसी को आयुर्वेदिक कंपनियों में भी अच्छे दाम पर बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं।
पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि कंपनी उनकी तुलसी से बने उत्पादों व तुलसी को उच्च दाम पर बेचते हैं, जिससे उनको काफी अधिक फायदा पहुंचता है। इसी को देखते हुए पुष्पेंद्र यादव अपनी खुद की एक कंपनी खोलने के बारे में विचार कर रहे हैं, जिसमें वह तुलसी के प्रोडक्ट (Tulsi products) को बनाकर बाजार में सही दाम पर बेच सके।
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About