दुनिया का सबसे बड़ा किसान


अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स सबसे बड़े किसान बन गए हैं। उन्होंने बड़े पैमाने पर खेती योग्य जमीन खरीदी है। गेट्स 18 राज्यों में 42 हजार एकड़ जमीन के मालिक बन गए हैं। इतनी ज्यादा जमीन खरीदने के बाद वे अमेरिका में जमीन के सबसे बड़े मालिक बन गए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस जमीन पर स्मार्ट सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गेट्स की योजना यहां बड़े पैमाने पर फसल उगाने की है। गेट्स कुल 2,68,984 एकड़ जमीन के मालिक बन गए हैं। 65 साल के गेट्स ने अमेरिका के लुसियाना में 69 हजार एकड़, अर्कंसस में करीब 48 हजार एकड़, एरिजोना में 25 हजार एकड़ खेती योग्य जमीन खरीदी है।
दोगुनी हुई जमीन:-
द लैंड रिपोर्ट नाम की मैगजीन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल में माइकल लार्सन की प्रोफाइल का हवाला दिया है। लार्सन 1994 में गेट्स परिवार के फंड मैनेजर थे। रिपोर्ट के मुताबिक गेट्स दंपती ने एक लाख एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी थी जो अब दोगुनी हो चुकी है। 2000 के दशक की शुरुआत में ही उन्होंने विकासशील देशों में किसानों की मदद का काम शुरू किया। एक साल पहले गेट्स ऐग वन भी बनाया गया जो कृषि के क्षेत्र में पिछड़े समुदाय की मदद करता।
देश को होगा फायदा:-
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 2008 में घोषणा की थी कि उनका फाउंडेशन अफ्रीका और दुनिया के अन्य विकासशील देशों के छोटे किसानों की कृषि क्षेत्र में मदद करेगा। साथ ही उनकी आमदनी में मदद के लिए 2238 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। जानकारों का मानना है कि बिल गेट्स यदि कृषि क्षेत्र में आते हैं तो इससे अमेरिका में स्थायी खेती को काफी मदद मिलेगी।
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About