दौड़ने के फायदे

21 Dec 2020 | others
दौड़ने के फायदे

आपको दौड़ने का पूरा लाभ मिले, इसके कुछ नुस्खे बता रही हैं एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता और नाइकी रन क्लब की कोच रीथ अब्राहम.. लंबे कदम बढ़ाने की बजाय तेजी से छोटे-छोटे कदम बढ़ाएं। इससे आपकी कमर पर दबाव कम पड़ेगा और आप जल्दी नहीं थकेंगे। 1.कदम रखते हुए एड़ी और तलवे का बीच का हिस्सा आराम से पहले टिकाए। कदम धीरे-धीरे बढ़ाएं और पांव के अगले हिस्से (टो) से खुद को आगे धकेलें। 2.नजरें सामने रखें और पूरा नजारा देखते रहें, इससे दौड़ते वक्त आपके कंधे नहीं झुकेंगे। आप ऊबड़-खाबड़ जगह दौड़ने से बच पाएंगे। 3. बाजुओं को आराम दें और कोहनी से 90 डिग्री के कोण में मोड़ें। बाजुओं को अपने सामने पेट और छाती के बीच के लेवल बीच में घुमने दें। हाथों को ढीला छोड़ दें।4.नजरें सामने रखें और पूरा नजारा देखते रहें, इससे दौड़ते वक्त आपके कंधे नहीं झुकेंगे। आप ऊबड़-खाबड़ जगह दौड़ने से बच पाएंगे। 4.अपनी बॉडी पॉश्चर को सही रखते हुए 5 डिग्री खुद को आगे रखें। इस पोजीशन को समझने के लिए आप दोनों पांवों पर खड़े होकर अपना वजन एड़ी उठाए बिना तलवे पर शिफ्ट करें।

दौड़ने के फायदे: दिल को होता है फायदा, कम होता है हार्ट अटैक का रिस्क.

एक शोध के अनुसार रोजाना केवल 5 से 10 मिनट दौड़ने से आप हार्ट अटैक के रिस्क को काफी कम कर सकते हैं। दौड़ने से शरीर के सभी हिस्सों की एक्सरसाइज सामान्य रूप से हो जाती है। यह एक मात्र ऐसी गतिविधि है जिसे करने के बाद यदि आप और कोई एक्सरसाइज नहीं भी करते हैं, तो भी आप फिट रह सकते हैं। दौड़ने को हाई इम्पैक्ट एक्सरसाइज की श्रेणी में रखा जाता है। रोजाना एक घंटे दौड़ने  के बदले यदि आप हफ्ते में 4 दिन भी ऐसा करते हैं तो आपको बहुत से लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, हद से ज्यादा दौड़ने से आपको नुकसान हो सकता है। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि, आपका शरीर एक दिन में कितने घंटे या कितने किलोमीटर रनिंग करने के लिए सक्षम है। दौड़ने से होने वाले फायदे आपके शरीर को बहुत से मायनों में लाभ दिला सकते हैं। 

दौड़ने से धमिनयों में ब्लड का प्रवाह ठीक ढंग से होता है और आपको हार्ट को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल पाता है। जाहिर है कि, इससे हार्ट अटैक का रिस्क अपने आप ही कम हो जाता है। रोजाना रनिंग से होने वाले फायदों में एक फायदा ये भी है कि इससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी कम हो जाता है। यदि आप नियमित रूप से रोज सुबह और शाम दौड़ने की आदत डालते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभ मिल सकता है। 

दौड़ने से कम होता है कैंसर का खतरा

एक हालिया शोध से इस बात की जानकारी मिली है कि, रोजाना दौड़ने वाले व्यक्ति में उन लोगों की तुलना में काफी कम कैंसर होने का रिस्क रहता है, जो दौड़ते नहीं है। हालांकि, दौड़ने से कैंसर जैसी बीमारी पर काबू कैसे पाया जा सकता है इसपर काफी रिसर्च की जरूरत है। लेकिन अगर 1% भी ऐसा होता है तो रोजाना दौड़ने में कोई बुराई नहीं है। कैंसर एक जानलेवा बीमारी है इस बात से आप सभी भली भांति अवगत होंगें। इसलिए रोजाना रनिंग की आदत भी डाल लें ताकि इस बीमारी से कुछ हद तक भी आप सुरक्षित रह सकें। 

दौड़ने के फायदे: दौड़ने से नींद अच्छी आती है 

रोजाना दौड़ने के फायदे में एक फायदा आपकी नींद से भी जुड़ा है। आजकल अमूमन लोगों को नींद ना आने की समस्या होती है। किसी को टेंशन या तनाव की वजह से तो किसी को काम में आने वाली दिक्कतों की वजह से। एक शोध के अनुसार नींद न आने की समस्या को दूर करने में भी रोजाना दौड़ने की आदत लाभकारी साबित हो सकती है। दौड़ने के बाद शरीर को रिलैक्स फील होता है और नींद अच्छी आती है।

वजन कम करने में होगी आसानी

आपने दौड़ने के कई फायदे जानें, लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना दौड़ने से वजन कम होता है। अगर आपने बहुत ज्यादा वेट गेन कर लिया है तो आप रनिंग कर सकते हैं। रनिंग करने के लिए आपको ये बात पता होनी चाहिए कि कितना दौड़ने से आपकी कितनी कैलोरी बर्न होगी। आप कैलोरी बर्न करने के लिए ट्रेडमील की हेल्प भी ले सकते हैं। ऐसा करने से आपको किलोमीटर के साथ ही कैलोरी बर्न की जानकारी भी मिल जाएगी। अगर आप रोजाना एक घंटे रनिंग करते हैं तो आपकी करीब 850 कैलोरी बर्न होती है।

अब आप खुद ही समझ सकते हैं कि रोजाना रनिंग करने से शरीर का फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर आपको किसी प्रकार की हेल्थ कंडीशन है तो रनिंग या किसी भी एक्सरसाइज से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें। रनिंग धीरे-धीरे करनी चाहिए और फिर आप उसका समय धीमे-धीमे बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को बैली फैट की समस्या है, उनके लिए भी दौड़ना फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर खानपान पर ध्यान दिया जाए और हफ्ते में तीन से चार दिन रनिंग की जाए तो पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।

दौड़ने से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

-दौड़ने से पहले वॉर्मउप जरूर करें।

-पहले कुछ दूर वॉक करें और फिर दौड़ना शुरू करें।

-रोजाना कितना किलोमीटर दौड़ना है?

-दौड़ने का सही वक्त चुने जैसे सुबह या शाम


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About