नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड

12 Sep 2022 | others
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड

बता देऺ तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की गति तक की रफ्तार पाकर बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। आपको बता दें कि भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए तैयार है।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड_7805


नई वंदे भारत ने तोड़ा बुलेट ट्रेनों का रिकॉर्ड:

बता दें बुलेट ट्रेन 54.6 सेकेंड का समय लेकर इस स्पीड तक पहुंचती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जहां पुरानी वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं नई ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।

मीडिया के अनुसार रेलमंत्री ने बातया कि रेलवे का लक्ष्य है कि अगस्त 2023 तक वह ऐसी 75 ट्रेनों का उत्पादन करेगी। अनुमान है कि यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। खास बात ये है कि आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत इसी महीने से की जाएगी।

5 घंटे में पूरा करेगी सफर:

बीते शुक्रवार अहमदाबाद-मुंबई के बीच नई वंदे भारत के हुए ट्रायल में इस ट्रेन ने अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच 492 किमी दूरी 5 घंटे 10 मिनट में तय की। बता दें कि शताब्दी एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल पहुंचने में 6 घंटे 20 मिनट का समय लेती है। सुबह 7:06 बजे पर अहमदाबाद से रवाना हुई इस ट्रेन को सूरत पहुंचने में मात्र 2 घंटे 32 मिनट का समय लगा। जबकि शताब्दी एक्सप्रेस यही दूरी तीन घंटे में तय करती है हैं।

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About