पांच फसलें जिनसे भरता है आधी से ज़्यादा दुनिया का पेट


गेहू:-
सतही खेती के मामले में गेहूं दुनिया में सबसे ज़्यादा उगाई जाने वाली फसल है। ऐसा माना जाता है कि इराक़ की टिग्रिस नदी घाटी में सबसे पहले गेहूं की खेती की गई थी और cereal (अनाज) शब्द का प्रयोग भी सबसे पहले गेहूं के लिए ही किया गया था। इसकी उत्पत्ति रोम की देवी ceres के नाम से मानी जाती है, ऐसी मान्यता है कि रोम की देवी ceres गेहूं की फसल की सुरक्षा करती थीं। गेहूं दुनिया में वनस्पति प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत है।
आलू:-
भारत में जो सब्जी सबसे ज्यादा प्रचलित और लोकप्रिय है, जिसके बिना किचन की कल्पना नहीं की जा सकती उसका नाम है 'आलू'। आलू के बिना भारतीय रसोई, रसोई नहीं माना जाएगा। लेकिन आलू मूल रूप से भारत का नहीं है। आलू का इतिहास बहुत पुराना है। आलू की खेती सबसे पहले दक्षिण अमेरिका में की गई इसके बाद ये यूरोप में पहुंचे।
आंकड़ों के अनुसार, 2008 में दुनिया में 3140 लाख टन आलू का उत्पादन पूरी दुनिया में हुआ था। दुनिया के कुछ हिस्सों में लोग आलू पर इतना निर्भर हैं कि इसकी कमी लोगों के लिए कृषि आपदा से सामाजिक आपदा बन जाती है। 1845 से 1852 के बीच आयरलैंड में आलू का अकाल हो गया जिससे दस लाख लोग मर गए और लगभग दस लाख लोग ही खाने और काम की तलाश में देश छोड़ कर चले गए। इसे आयरलैंड के महान अकाल के नाम से भी जाना जाता है
सोयाबीन:-
यह दलहन के बजाय तिलहन की फसल मानी जाती है। सोयाबीन दलहन की फसल है शाकाहारी मनुष्यों के लिए इसको मांस भी कहा जाता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक प्रोटीन होता है। इसका वानस्पतिक नाम ग्लाईसीन मैक्स है।स्वास्थ्य के लिए एक बहुउपयोगी खाद्य पदार्थ है। सोयाबीन एक महत्वपूर्ण खाद्य स्रोत है। इसके मुख्य घटक प्रोटीन, कार्बोहाइडेंट और वसा होते है। सोयाबीन में 38-40 प्रतिशत प्रोटीन, 22 प्रतिशत तेल, 21 प्रतिशत कार्बोहाइडेंट, 12 प्रतिशत नमी तथा 5 प्रतिशत भस्म होती है।
धान:-
धान एक प्रमुख फसल है जिससे चावल निकाला जाता है। यह भारत सहित एशिया एवं विश्व के बहुत से देशों का मुख्य भोजन है। विश्व में मक्का के बाद धान ही सबसे अधिक उत्पन्न होने वाला अनाज है।दुनिया में धान की लगभग 40 हज़ार प्रजातियां हैं। चावल को ज़िंदगी और जननक्षमता का संकेत माना जाता है इसलिए दुनिया के कई हिस्सों में शुभ काम में चावल का इस्तेमाल होता है और शादियों में दूल्हा - दुल्हन पर चावल फेंके जाते हैं।
मक्का:-
मक्का, एक प्रमुख खाद्य फसल हैं, जो मोटे अनाजो की श्रेणी में आता है। इसे भुट्टे की शक्ल में भी खाया जाता है।भारत के अधिकांश मैदानी भागों से लेकर लगभग 2800 मीटर उँचाई वाले पहाडी क्षेत्रो तक मक्का सफलतापूर्वक उगाया जाता है। इसे सभी प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है तथा बलुई, दोमट मिट्टी मक्का की खेती के लिये बेहतर समझी जाती है।
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About