बिहार में उगायी दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी,कीमत 82000 रु किलो

05 Feb 2021 | others
बिहार में उगायी दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी,कीमत 82000 रु किलो

बिहार के किसान ने शुरू की Hop Shoots की खेती:-

बिहार के औरंगाबाद के करमडीह गांव के किसान अमरेश सिंह हॉप शूट्स की खेती शुरू किया है। उन्होंने काशी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के कृषि वैज्ञानिक की देखरेख में 5 गुंथों की भूमि पर प्रायोगिक आधार पर इसकी खेती शुरू की है।

बिहार में उगायी दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी,कीमत 82000 रु किलो_1086


इन बीमारियों में है लाभदायक:-

हॉप शूट्स का उपयोग एंटीबायोटिक्स बनाने के लिए किया जाता है। होप शूट से बनी दवा टीबी के इलाज में फायदेमंद है. इस सब्जी के फूलों का उपयोग बीयर बनाने के लिए किया जाता है। इस सब्जी के फूलों को हॉप शंकु कहा जाता है। सब्जी के डंठल भी खाए जाते हैं।


इन देश के लोगों की पहली पसंद है Hop Shoots:-

इस सब्जी की यूरोप के देशों में भारी डिमांड है। यूरोप के कई देशों में इस सब्जी की खेती भी होती है। ब्रिटेन, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जर्मनी आदी यूरोपिय देशों के लोगों की यह पसंदीदा सब्जी है। इस सब्जी में कई तरह के एंटीबायॉटिक पाये जाते हैं। एंटीबायॉटिक की मौजूदगी से इसका इस्तेमाल दवा बनाने में भी किया जाता है।


टीबी के मरीजों के लिए भी है फायदेमंद:-

इस सब्जी की विशेषताओं की भी लंबी लिस्ट है। इस सब्जी का इस्तेमाल दांत के दर्द और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी किया जाता है। सब्जी बनाने के अलावा लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। इसकी टहनियां सॉफ्ट होती हैं, जिनका इस्तेमाल सलाद के तौर पर भी करते हैं। इसका अचार भी बनता है।


बीयर बनाने में होता है उपयोग:-

बिहार में उगायी दुनिया की सबसे मंहगी सब्जी,कीमत 82000 रु किलो_1086

अमरेश ने बताया कि यह सब्जी बाजार में उपलब्ध नहीं होती ह।  इसका उपयोग एंटीबॉयोटिक दवाओं को बनाने में होता है। इससे बीयर का निर्माण होता है। इसके फूलों को हॉप कोन्स कहा जाता है, जिसका इस्तेमाल बीयर के लिए होता है। वहीं बाकी टहनियों का उपयोग खाने में किया जाता है। इसका आचार भी बनता है जो काफी महंगा बिकता है। 


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About