भारत में सबसे ज्यादा खपत होने वाली सब्जी


आलू जो कि भारत में सबसे पसंदीदा व सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली सब्जियों में से एक है का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है तथा इसके बाद क्रमशः पश्चिम बंगाल तथा बिहार का नाम आता है। वहीं यदि दुनिया की बात की जाए तो चीन आलू की सबसे अधिक उत्पादन क्षमता रखने वाला देश है। आलू के उत्पादन में भारत दुनिया के सभी देशों में दूसरा स्थान रखता है।
विश्व में मक्का, गेहूँ और चावल के बाद सबसे अधिक खपत आलू की:-
आलू इतना मशहूर हैं कि विश्व में मक्का, गेहूँ और चावल के बाद सबसे अधिक खपत आलू की ही होती है। एक ओर जहां उत्तरी भारत सब्जी युक्त व्यंजनों के लिए आलू पर निर्भर है वहीं कुछ ऐसे देश है जहां पूरे देश की जनता आलू पर ही निर्भर है। ऐसे देशों की सूची में दुनिया के सबसे बड़े देश रूस का नाम भी शामिल है वहीं यदि आयरलैंड की बात की जाए तो इस देश की जनता भी आलू निर्भरता में अव्वल स्थान रखती है।
आलू से बनने वाले पकवानों की सूची इतनी लंबी है कि कभी-कभी इन्हें गिन पाना भी असंभव लगता है क्योंकि लगभग हर वह फसल जो सब्जियों के रूप में पकाई जाती है में आलू का प्रयोग किया जा सकता है। इसी खूबी के कारण आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। आलू के साथ पकाए जाने वाले वे पकवान जो भारत में प्रसिद्ध हैं उनमें मुख्य रूप से आलू गोभी, आलू बैंगन तथा आलू मटर का नाम लिया जा सकता है।
बिहार से लेकर मुंबई तक सभी निर्भर है आलू पर:-
आलू की खपत सब्जियों तक ही सीमित नही है बल्कि चिप्स बनाने तक में भी इसका प्रयोग किया जाता है "लेज़" जैसी बड़ी चिप्स कंपनियां मुख्य रूप से आलू पर निर्भर हैं क्योंकि आलू उनके उत्पादों की मुख्य सामग्री होता है। भारत के हर राज्य में आलू की भारी माँग देखी जाती है फिर चाहे वह बिहार में लिट्टी चोखा के लिए हो या फिर मुंबई जैसे महानगर में वड़ापाव के लिए लगभग हर खाद्य व्यंजन की आधार सामग्री आलू बनता है। होटलों का मुख्य आकर्षक व्यंजन समोसा भी आलू भरकर ही बनाया जाता है वहीं टिक्की जैसे चटपटे व्यंजनों में आलू की मुख्य रूप से आवश्यकता पड़ती है।
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About