हर साल एक फुट बढ़ जाता है ये आदमी

06 Aug 2022 | others
हर साल एक फुट बढ़ जाता है ये आदमी

सुल्तान कोसेन, दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति माने जाते हैं। 39 साल की उम्र का ये बंदा तुर्की से ताल्लुक रखता हैं। लेकिन इन दिनों सुल्तान अपनी लंबाई को लेकर नहीं, बल्कि अपनी दुल्हन के कारण चर्चा में हैं।

हर साल एक फुट बढ़ जाता है ये आदमी_5348

दरअसल, उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है। लेकिन भाई साहब को अपने मुताबिक दुल्हन नहीं मिल रहे है। ऐसे में वह लड़की की खोज में रूस पहुंच गए हैं। और हां, उनका कहना है कि यहां से वे खाली हाथ नहीं, बल्कि दुल्हनियां लेकर ही जाएंगे।

बता दें, सुल्तान की लंबाई 8 फीट 3 इंच (251 सेमी) है। इसलिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में दर्ज है।

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक:

हालांकि, ऐसा नहीं है कि इससे पहले सुल्तान कोसेन की शादी नहीं हुई थी। सुल्तान पहले एक सीरियन महिला मर्व डिबो (Merve Dibo) से शादी कर चुके हैं। हाल ही में उनका तलाक हुआ है। पहली पत्नी की लंबाई 5 फीट 9 इंच थी और वह कोसेन से 10 साल छोटी थी। ऐसे अब कोसेन को अपनी लिए एक नई दुल्हन चाहिए, जिससे उनकी लंबाई के साथ-साथ दिल भी मैच कर सके।

मर्व डिबो के बारे में कोसेन कहते हैं कि वो एक-दूसरे से सही से बात नहीं कर पाते थे। कोसेन तुर्की भाषा में बोलते थे जबकि उनकी पत्नी केवल अरबी भाषा बोलती थीं। ऐसे में काफी दिक्कत होती थी। बावजूद इसके उनकी शादी कई वर्षों तक चली जब तक कि जोड़े ने हाल ही में तलाक नहीं लिया।

Share

Comment

Loading comments...

Also Read

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
देसी ताकत का खजाना: सत्तू

गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

01/01/1970

Related Posts

Short Details About