हाथ की दस्तकारी, कबाड़ से बना डाले नायाब उत्पाद


हाथ की कलाकारी से बनाते हैं शानदार और बेहद उपयोगी उत्पाद। जिस फटे-पुराने कपड़ें, कंबल, दरी आदि को हम कबाड़ समझ कर फेंक देते हैं, वह इनके लिए सोना है। ये लोग इनका उपयोग कर बना देते हैं बहुत ही नायाब चीज़ें, जो दिखने में अत्यधिक सुंदर और आकर्षक लगती हैं। यह सभी कार्य पचासों साल पुरानी मशीनों द्वारा परंपरागत तरीके से तथा बहुत ही सफाई के साथ होता आ रहा है। आये जानते हैं इन भाईसाहब से यह किस प्रकार इस अद्भुत से कार्य को करते हैं।

खड्डी या पिटलूम मशीन का कमाल:
बड़ी-बड़ी मीलों से बची हुई खराब कपड़ों की कतरन तथा फेरी वालों के माध्यम से पुराने कपड़े मंगाये जाते हैं। जिनको एक कारीगर ब्लेड द्वारा छोटी-छोटी लंबी कत्तरों में तब्दील कर देता है। अब 25 साल पुरानी पिटलूम मशीन में इन रंग बिरंगी कत्तरों द्वारा दरी बूनी जाती है, जिसमें एक-एक कतरन लगाकर नीचे से पेंडल मारा जाता है, ऊपर से फिरकी घूमती है और कंघे द्वारा कत्तरों को कसा जाता है।

इसी मशीन के माध्यम से बिहार में प्रचलित फुग्गा मैट कंबलों की कतरन से बनाया जाता है। यह 16/24 की लंबाई में बनने वाली दरी बेहद उपयोगी और डिमांड में रहती है।

धागों से रस्सी, रस्सी से पायदान:
इसी प्रकार इनके इस छोटे से उद्योग की दूसरी यूनिट में विभिन्न प्रकार के धागों द्वारा एक विशेष रस्सी बनाई जाती है। इसके लिए सबसे पहले समान आकार की कतरन को एक साथ जोड़कर बंटा जाता है। इसके उपरांत विभिन्न प्रकार के धागों को एक मशीन में जोड़कर, उस कतरन वाले रस्सी पर चढ़ाया जाता है। इसके लिए मशीन में विभिन्न रंग-बिरंगे धागे एक साथ कतरन पर गांठे बनाते हुए घूमते हैं, जिससे एक मजबूत और सुंदर डिजाइन की रस्सी का निर्माण हो जाता है।

अब इस रस्सी के माध्यम से टेलर मशीन द्वारा रस्सी को गोल-गोल घूमाकर सिलता है और जलेबी डिजाइन में पायदान बना देता है। इसकी बाद में अतिरिक्त धागे काटकर फिनिशिंग की जाती है। यह विभिन्न प्रकार के साइज और रंगों में उपलब्ध है। सामान्यतः इनका साइज 12/20 का होता है।
कंबल वाला पायदान:
कंबल के टुकड़ों को काटते हैं। पीछे एक दीर्घवृताकार रबर का टुकड़ा लगा देते हैं तथा उसके ऊपर कंबल की सीट को बड़ी ही सफाई द्वारा सील दिया जाता है। इससे एक मखमल युक्त मुलायम पायदान बनाकर तैयार हो जाता है।

यह अपने द्वारा बनाए गए सभी उत्पादों को लाकर एक गोदाम में स्टोर कर देते हैं। जहां इनके पास विभिन्न प्रकार के डिजाइनर उत्पाद उपलब्ध है। यदि कोई भाई इनसे संपर्क करना चाहे तो इनकी फैक्ट्री जगदीश रोड, कुटानी नगर,पानीपत हरियाणा में स्थित है तथा मोबाइल नंबर 8053525690 है। दोस्तों ऐसी ही शानदार जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ। धन्यवाद॥
Comment
Also Read

ट्रैक्टर पर सिर्फ 5
edhgmn,mngdfd

ग्लूटेन-फ्री आहार: किसके लिए ज़रूरी और क्यों?
ग्लूटेन-फ्री आहार (Gluten-Free Die

देसी ताकत का खजाना: सत्तू
गर्मी का मौसम हो या सर्दी की सुबह,

व्रत और उपवास में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ और उनका महत्व
भारत में व्रत और उपवास धार्मिक एवं

इंटरमिटेंट फास्टिंग का विज्ञान, लाभ और सावधानियाँ
इंटरमिटेंट फास्टिंग (Intermittent
Related Posts
Short Details About