दूध निकालने की मशीन की सम्पूर्ण जानकारी


ऐसे करते हैं इस्तेमाल-
• इससे इस्तेमाल करने के सबसे पहले आपको गाय के थन की धुलाई करनी होती है, उसके बाद ही आप मशीन लगा सकते हैं।
• टीट कप को संलग्न करें। इसकी मदद से मशीन थन के ऊपर अपने आप रुक जाती है।
• अब मशीन से दूध निकलना शुरू हो जाएगा।
• एक गाय से दूध निकालने में कम से कम 10 - 15 मिनट लगते हैं।
• जब दूध निकल जाए तो यह मशीन गाय के थन से हटा दें।
अब बात करते हैं इस मशीन की कीमत के बारे में। इस मशीन की कीमत मात्र 1 लाख 30 हजार रुपये है। इसके अन्दर आपको 3 सिलेंडर मिलते हैं, जिसमें एक सिलेंडर 25 लीटर का होता है।
मिल्किंग मशीनों के फायदे हैं: -
• इससे श्रम खर्चों की बचत होती है।
• इसकी मदद से श्रमिकों पर निर्भरता में कमी होती है।
• इसमें हाथ से दूध दुहने की तुलना में 3-4 गुना तेजी से निकालने में बढ़ोतरी होती है।
• दूध की पैदावार में वृद्धि होती है।
• हाथ से दूध दुहने से कई बार गाय के थन बेकार हो जाते हैं, इसमें ऐसा कुछ नहीं होगा।
• इससे आप कम समय में ज्यादा दूध निकल सकते हैं ताकि प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो और दूध भी बर्बाद न होता है।
• दूध की गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
• दूध दुहते समय बहुत बार गाय बाल्टी पर पैर मार देती है और दूध बर्बाद हो जाता है लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं होगा।
हो सकते हैं ये नुकसान-
• इस मशीन को चलाने के लिए पावर सप्लाई की जरूरत होती है अगर कभी बिजली नहीं होगी तो आपको जनरेटर की आवश्यकता पड़ सकती है।
• इसमें ज्यादा खर्च करना पड़ता है।
दूध निकालने के बाद आपको थन पर दवाई लगानी होती है। यह थन की सुजन से बचाव करता है। इस दवाई की कीमत मात्र 4700 रुपये होती है।
Comment
Also Read

रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

बकरी के दूध से बने प्रोडक्ट्स – पनीर, साबुन और पाउडर
भारत में बकरी पालन (Goat Farming)

एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ
आज के समय में खेती सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही है। बदलत
Related Posts
Short Details About