मालाबार नीम से एक झटके में करोड़पति बनने का मौका

03 Jun 2021 | NA
मालाबार नीम से एक झटके में करोड़पति बनने का मौका

वैसे तो ऐसे कई पेड़ है जिनसे अच्छा पैसा कमा सकते हैं जैसे कि सागवान का पेड़ और सफेदा आदि, इन दोनों पेड़ों की मांग बहुत है पर इनके फायदे हैं तो नुकसान भी हैं- सागवान तैयार होने में 25 साल का समय लेता है और सफेदा के पेड़ को पानी की बहुत आवश्यकता पड़ती है। जिस वजह से ये खेत की नमी को सोख लेता है जिससे फसल पर प्रभाव पड़ता है। तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे। जिससे आप अपनी फसल के साथ खेतों में लगाकर कम समय में ही करोड़ों की कमाई कर सकते हैं।

कैसे लगाएं मालाबार नीम का  पेड़:-

मालाबार नीम के 4 एकड़ में 5 हजार पेड़ लगा सकते है, जिसमें से 2 हजार पेड़ खेत के बाहर वाली मेड़ पर और 3 हजार पेड़ खेत के अंदर मेड़ पर लगा सकते हैं।

मालाबार नीम से एक झटके में करोड़पति बनने का मौका_2869

कितनी होगी कमाई:-

मालाबार नीम के पेड़ों की लकड़ी को 8 वर्ष के बाद बेच सकते हैं। आप इसकी खेती कर 4 एकड़ में करके आसानी से 50 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। 

मालाबार नीम का पेड़:-


मालाबार नीम से एक झटके में करोड़पति बनने का मौका_2869

यह मालाबार नीम का पेड़ है जो साधारण नीम से थोड़ा अलग होता है. इसकी खेती सभी तरह की मिट्टी में आसानी से की जा सकती है।

इसके लिए ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं पड़ती ये कम पानी में ही अच्छे से ग्रो कर सकता है।

इसका बीज मार्च व अप्रैल माह के दौरान बोना सबसे अच्छा माना जाता है।

यह पेड़ बहुत तेजी से विकास करता है।

मालाबार नीम की लकड़ी की भारतीय बाजारों में बहुत मांग होती है।

इसकी लकड़ी प्लाईवुड उद्योग (Plywood Industry) के लिए सबसे पसंदीदा प्रजाति मानी जाती है।

मालाबार नीम की हैं कई खासियत:-


- 05 साल में उपयोग के लायक तैयार हो जाती हैं मालाबार नीम की लकड़ियां

- 08 फीट की ऊंचाई तक बढ़ता है इसका पौधा एक साल में

- इसके पौधों में दीमक नहीं लगने से प्लाईवुड इंडस्ट्रीज में है इसकी सर्वाधिक मांग


Share

Comment

Loading comments...

Also Read

रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा

भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

01/01/1970
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा

खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

01/01/1970
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं

भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

01/01/1970
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ
एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ

आज के समय में खेती सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही है। बदलत

01/01/1970

Related Posts

Short Details About