गमले के लिए सही पॉटिंग सॉइल मिक्स कैसे बनाएं


अगर आपके गमले में पौधे जल्दी सूख जाते हैं या ठीक से नहीं बढ़ते, तो इसका कारण गलत मिट्टी हो सकती है। सही संतुलन वाली मिट्टी से पौधे लंबे समय तक हरे-भरे रहेंगे। आइए जानते हैं कि गमले के लिए पॉटिंग सॉइल मिक्स कैसे तैयार करें।

सही मिश्रण बनाने के लिए जरूरी सामग्री
1. बालू रेत (15%)
- नदी किनारे या कहीं भी आसानी से मिल जाती है।
- बारिश में खराब नहीं होती और पानी नहीं रोकती, जिससे जड़ें सड़ती नहीं।
2. छोटे पत्थर (15%)
- ये आपको सड़क किनारे मिल सकते हैं।
- पौधे की जड़ें मजबूत बनाते हैं और धीरे-धीरे पानी छोड़ते रहते हैं।
3. कम्पोस्ट (15%)
- जैविक खाद जो मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व बढ़ाती है।
- पौधों की अच्छी वृद्धि में मदद करती है।
4. मिट्टी के बर्तन के टुकड़े (15%)
- यह पुराने मिट्टी के बर्तनों को तोड़कर बनाए जाते हैं।
- यह पानी सोखते हैं और गर्मियों में नमी बनाए रखते हैं।
5. मुख्य मिट्टी (40%)
- मिट्टी पौधे को सहारा देती है और प्राकृतिक पोषक तत्व प्रदान करती है।

विधि-
- सभी सामग्रियों को एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण को गमले में भरें, जिससे पौधों की जड़ें आसानी से फैल सकें।
- पौधा लगाने के बाद, मिट्टी को हल्का दबाएं और फिर पानी दें।
Comment
Also Read

रंगीन शिमला मिर्च की खेती से किसानों को मुनाफा
भारत में खेती को लेकर अब सोच बदल र

पपीते की खेती – किसानों के लिए फायदे का सौदा
खेती किसानी में अक्सर किसान भाई यह

बकरी के दूध से बने प्रोडक्ट्स – पनीर, साबुन और पाउडर
भारत में बकरी पालन (Goat Farming)

एक्सपोर्ट के लिए फसलें: कौन-कौन सी भारतीय फसल विदेशों में सबसे ज्यादा बिकती हैं
भारत सिर्फ़ अपने विशाल कृषि उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया क

एलोवेरा और तुलसी की इंटरक्रॉपिंग – कम लागत, ज़्यादा लाभ
आज के समय में खेती सिर्फ परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं रही है। बदलत
Related Posts
Short Details About